वायरल न्यूज़

Shocking Video: रात के अंधेरे में चूहे का शिकार करने निकला किंग कोबरा, लेकिन जो नजारा दिखा उसने सबके होश उड़ा दिए

Viral Video: वीडियो में एक किंग कोबरा रात के अंधेरे में एक छोटे से चूहे का शिकार करने निकलता है। हालांकि, सांपों के सरदार को ये अंदाजा नहीं होता कि छोटा सा चूहा उससे भी काफी तेज निकल जाएगा।

Image

सांप का हमला (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सांप इस धरती पर पाए जाने वाले कुछ खूंखार शिकारियों में से एक होते हैं। सांप को अपने सामने देख बड़े-बड़े शिकारियों की नानी याद आ जाती है। यहां तक कि जंगल का राजा शेर भी सांप से कई फीट की दूरी बनाकर रखता है। अक्सर हमने देखा है कि सांप चूहों का शिकार करते हैं। लेकिन अगर आपको हम कुछ ऐसा दिखाएं, जिसमें एक खतरनाक सांप छोटे से चूहे से हार जाए तो आपका हैरान होना लाजिमी है। एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हैरान करने वाला वीडियो

वायरल वीडियो में एक किंग कोबरा रात के अंधेरे में एक छोटे से चूहे का शिकार करने निकलता है। हालांकि, सांपों के सरदार को ये अंदाजा नहीं होता कि छोटा सा चूहा उससे भी काफी तेज निकल जाएगा। इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि चूहा इतनी फुर्ती से सांप के हमले का पलटवार करता है, जिससे किंग कोबरा थककर हार जाता है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में जो देखने को मिलता है, वैसा आपने शायद ही पहले कभी देखा हो। आप देख सकेंगे कि किंग कोबरा उस छोटे से चूहे को आसान शिकार समझने की गलती कर बैठता है। वह धीरे-धीरे चूहे के करीब पहुंचता है और तेज रफ्तार में उस पर हमला करता है। हालांकि, चूहा सांप से भी ज्यादा तेज होता है। सांप के हमले से पहले ही चूहा एक्टिव हो जाता है और फुर्ती से हवा में उछल जाता है। सांप जितनी बार हमला करता है, चूहा उसे हर बार चकमा देकर भाग जाता है। इस हैरान करने वाले वीडियो को hunting.world.ir नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article