वायरल न्यूज़

Video: बीच सड़क पर किंग कोबरा और नेवले की लड़ाई का निकला ऐसा रिजल्ट, देखकर हो जाएंगे शॉक्ड

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 13, 2023, 06:23 PM IST

King Cobra Mongoose Fight Video: एक नेवला जहरीले किंग कोबरा को अपने सामने देखकर उस पर हमला कर देता है। जैसे ही नेवला को किंग कोबरा अपने सामने देखता है, वह भी फन उठाकर खड़ा हो जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सांंप और नेवले की लड़ाई का वीडियो
  • वीडियो देखकर कांप गए लोग
  • लड़ाई देखकर कोई नहीं जाता उनके पास

King Cobra Mongoose Fight Video: सांप (Snake) और नेवले (Mongoose) की दुश्मनी सदियों से चली आ रही है। सोशल मीडिया पर किंग कोबरा और नेवले की लड़ाई का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो का जो रिजल्ट निकलता है, वह आपको हैरान करने वाला है। आप देख सकते हैं कि एक नेवला जहरीले किंग कोबरा को अपने सामने देखकर उस पर हमला कर देता है। किंग कोबरा सड़क पार कर रहा होता है, तभी नेवले की नजर किंग कोबरा पर पड़ती है।

किंग कोबरा और नेवले की भीषण लड़ाई

अपने जानी दुश्मन को सामने देख नेवले से बर्दाश्त नहीं होता और वह कोबरा पर जानलेवा हमला कर देता है। वहीं जैसे ही नेवला को किंग कोबरा अपने सामने देखता है, वह भी फन उठाकर खड़ा हो जाता है। आप देख सकते हैं कि कोबरा के फन से एक बार के लिए नेवला डर जाता है और वह कोबरा के चारों ओर घूमने लगता है। इसके बाद वह वापस आकर किंग कोबरा पर फिर अटैक करता है। इस बार किंग कोबरा को मात मिलती है और नेवला की जीत होती है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article