Ajab Gajab: खेलते-खेलते गायब हो गया प्यारा तोता किट्टू, खोजने वाले को मिलेगा 5000 का इनाम

Ajab Gajab News: परिवार ने एक तोता पाला था, जिसका नाम 'किट्टू' था। 27 सितंबर को अचानक किट्टू खेलते-खेलते लापता हो गया। 3 साल की उम्र वाले किट्टू के खो जाने से परिवार परेशान हो गया।

Ajab Gajab News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक परिवार का पालतू तोता खेलते-खेलते न जाने कहां गायब हो गया। जिसे खोजते-खोजते परिवार परेशान हो गया है। इस तोते का नाम 'किट्टू' बताया जा रहा है। तोतो को परिवार वाले काफी दिनों से खोज रहे हैं, लेकिन तोते का कोई पता नहीं चल पा रहा है। अब परिवार ने तोते को खोजने के लिए अनोखी तरकीब अपनाई है। दरअसल, परिवार ने तोते को ढूंढने वाले के लिए 5000 रुपये के ईनाम की घोषणा की है।

Parrot (1)

खेलते-खेलते अचानक गायब हो गया तोता

मेरठ के शाहपीर गेट इलाके में अरशद नाम के शख्स का परिवार रहता है। परिवार ने एक तोता पाला था, जिसका नाम 'किट्टू' था। 27 सितंबर को अचानक किट्टू खेलते-खेलते लापता हो गया। 3 साल की उम्र वाले किट्टू के खो जाने से परिवार परेशान हो गया। अरशद के अनुसार, किट्टू उनके ही साथ खेल रहा था। इसके बाद अचानक वह उड़ गया और फिर वापस नहीं लौटा। तोते के गायब हो जाने के बाद परिवार के सदस्य काफी परेशान हैं।

End of Feed