Viral Video: हर महीने विदेश से बड़ी संख्सा में टूरिस्ट भारत घूमने के लिए आते हैं। यहां पर आकर सभी लोग अपना एक्सपीरिएंस शेयर करते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। दरअसल, यूनाइटेड किंगडम के ज़ैक्की नामक व्लॉगर केरल में काफी दिक्कतों का सामना कर रहे थे। जिस होटल उनका स्टे था वहां पर ATM की कोई मशीन ने काम करना बंद कर दिया था और उनको कैश की जरूरत थी। फोर्ट कोच्चि रोड पर अशरफ नाम के एक ऑटो ड्राइवर ने उन्हें देखने के बाद उनसे समस्या पूछी और उनकी मदद की। अशरफ से प्रभावित होकर जैक्की ने भारत की तारीफ में एक व्लॉग बनाया और ऑटो ड्राइवर की तारीफ की।
जैक्की ने इंस्टाग्राम पर लिखा
व्लॉगर जैक्की ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि, 'भारत में मैं वास्तव में दोपहर की गर्मी से जूझ रहा था जब एक ऑटो चालक ने मुझे सड़क पर बुलाया। समस्या यह थी कि जिस होटल को मैंने बुक किया था, वहां की कार्ड मशीन (जहां मैं दोबारा नहीं जाऊंगा) ने काम करना बंद कर दिया, इसलिए उन्होंने मुझे एटीएम में जाने के लिए कहा।'' जैक्की के मुताबिक, 'एक ऑटो चालक ने मुझे परेशानी में देखा और उनसे पूछा कि क्या मुझे मदद की जरूरत है। पहले तो मैं झिझक रहा था, लेकिन थोड़ी बातचीत के बाद मुझे एहसास हुआ कि वह मिलनसार थे और मुझ पर गुस्सा आ रहा था। चूंकि मुझे पता था कि उसके पास स्थानीय ज्ञान है, इसलिए मदद लेना उचित होगा, हालांकि मैं ये बताने में असहज था कि, एटीएम काम नहीं कर रहा है।'
ऑटो ड्राइवर की तारीफ
जैक्की ने अपने पोस्ट के आखिर में ऑटो ड्राइवर अशरफ की तारीफ की और लिखा कि, 'अशरफ के लिए पूरी निष्पक्षता से मैं कहूंगा कि, वह स्पष्ट रूप से एक मेहनती व्यक्ति हैं और आम तौर पर बहुत ईमानदार था। मैंने उससे एटीएम के बाहर मेरा इंतजार न करने के लिए कहा, हालांकि वह दर्शनीय स्थलों की यात्रा पर ले जाना चाहता था और उसने मेरे अनुरोध का पूरी तरह से सम्मान किया। जब मैंने एटीएम छोड़ा, तो वह जा चुका था।'
यूजर्स ने किया रिएक्ट
बता दें कि, इस वीडियो को एक हफ्ते पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था। अब तक इसे 12.3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस पर कई लोग कमेंट कर चुके हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'इनका उच्चारण ब्राजीलियाई अंग्रेजी से काफी मिलता-जुलता है।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'वह रिक्शा वाला फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रहा था।' तीसरे ने लिखा, 'वह लड़का वास्तव में बिना शर्त प्यार दिखा रहा है।' इसके बाद एक और यूजर ने कहा कि, 'इस भाई की अंग्रेजी मेरी तुलना में कहीं बेहतर है।'
