वायरल न्यूज़

Video: यहां झरने के बिल्कुल नजदीक से गुजरती है भारतीय रेल, खूबसूरत नजारा देख कह उठेंगे- 'यहीं है स्वर्ग'

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 18, 2023, 10:10 AM IST

Indian Railway Video: रेल मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक खूबसूरत वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय रेलवे झरने के बिल्कुल नजदीक से गुजरती है। वीडियो को देखकर आपका दिन बन जाएगा।

Image

भारतीय रेलवे (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल
  • रेल मंत्रालय ने ट्विटर पर शेयर किया वीडियो
  • झरने के बिल्कुल नजदीक से गुजरी ट्रेन

Indian Railway Video: भारतीय रेल में हर रोज लाखों यात्री सफर करते हैं। भारतीय रेल कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक और गुजरात से लेकर पश्चिम बंगाल तक देश के हर इलाके में पहुंचती है। इस दौरान भारतीय रेल कई ऐसे रास्तों से होकर गुजरती है, जो काफी रोमांचक होते हैं। इसी क्रम में रेल मंत्रालय की तरफ के एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखकर आपका दिन बन जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय रेलवे झरने के बिल्कुल नजदीक से गुजरती है।

झरने के बिल्कुल नजदीक से गुजरी ट्रेन

इस शानदार वीडियो को देखने के बाद आपके मुंह से निकल आएगा, 'धरती पर कहीं स्वर्ग है तो यहीं है।' वीडियो देखकर लोगों के मुंह से वाह निकल रहा है। रेल मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस खूबसूरत वीडियो को शेयर किया है। इसके साथ ही रेल मंत्रालय ने कैप्शन में लिखा, 'कोंकण क्षेत्र में उक्षी, रत्नागिरी के पास रणपत जलप्रपात से गुजरती ट्रेन का मनमोहक दृश्य देखिए। यह बहुत ही उत्साही नजारा है।' आप भी देखिए दिल मोह लेने वाला यह शानदार वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि भारतीय ट्रेन जिस ट्रैक से गुजर रही है। वह झरने के बिल्कुल नजदीक है। वीडियो में सबसे पहले खूबसूरत झरना नजर आता है। झरना देखकर आपको लगेगा कि काश हम यहां पहुंच पाते। इसी बीच एक ट्रेन वहां से गुजरने लगती है। यह नजारा देखकर आप आश्चर्य में भर जाएंगे। रेल के गुजरते समय झरने की आवाज इतनी खूबसूरत आती है। इसे सुनने के बाद कानों को सुकून मिलता है। वीडियो पोस्ट करते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article