वायरल न्यूज़

Video: पति के मुंह से गलती से निकला- तुमसे सुंदर कियारा आडवाणी है, फिर पत्नी ने जो किया जिंदगीभर पछताएगा बेचारा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 1, 2023, 06:09 PM IST

Husband Wife Video: एक शख्स को अपनी पत्नी से यह कहते हुए सुन सकते हैं, 'अरे यार, कियारा आडवाणी तो एक्ट्रेस है! गुस्सा क्यों कर रही हो? तुम ऐसे गुस्सा कर रही हो, जैसे मैं उससे शादी कर लूंगा?' इसके बाद पत्नी का जवाब भी सुन लीजिए।

Image

पति-पत्नी का वीडियो (ट्विटर)

Husband Wife Video: पति-पत्नी में अक्सर नोकझोंक होते रहते हैं। कई बार पति-पत्नी एक-दूसरे की तुलना किसी एक्टर-एकट्रेस से करके भी टांग खिंचाई करते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पति ने कियारा आडवाणी को अपनी पत्नी से सुंदर बता दिया। इसके बाद जो हुआ वह देखकर आपको भी मजा आने वाला है। वीडियो बहुत ही ज्यादा मजेदार है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पति से हो गई भारी मिस्टेक

वीडियो की शुरुआत में आप एक शख्स को अपनी पत्नी से यह कहते हुए सुन सकते हैं, 'अरे यार, कियारा आडवाणी तो एक्ट्रेस है! गुस्सा क्यों कर रही हो? तुम ऐसे गुस्सा कर रही हो, जैसे मैं उससे शादी कर लूंगा?' इस दौरान पत्नी फुल गुस्से में नजर आ रही है। आप देख सकते हैं कि पत्नी अपने पति की तरफ देखे बिना ही कहती है, 'जाओ कर लो उससे शादी' इसके बाद पति फिर बोलता है, 'जैसे वो कर ही लेगी मेरे से!' इसके बाद पत्नी व्यंग्य में बोलती है, 'नहीं, नहीं.. कर लेगी, तुम तो इतने अच्छे हो ना, तुम्हारे ऊपर तो सारी लड़कियां फिदा हो जाएं।' देखें वीडियो-

इसके बाद पति अपनी गलती मानते हुए कहता है, 'क्या मुझे कोई एक्ट्रेस अच्छी नहीं लग सकती?' इस पर पत्नी कहती है, 'जाओ तुम कियारा आडवाणी के पास और तुम्हे खाना नहीं मिलेगा।' आप देख सकते हैं कि एक पति ने कितनी भारी गलती कर दी है कि अब उसे भूखे ही सोना पड़ेगा।इस फनी वीडियो को ट्विटर यूजर @PraveenSarraf_ ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'पति ने जबप अपनी पत्नी की तुलना कियारा आडवाणी से कर दी!'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article