वायरल न्यूज़

Video: अभी भी जिंदा है इंसानियत! बिल्ली को कुत्ते से बचाने के लिए शख्स ने खतरे में डाला खुद को, और फिर..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 27, 2023, 10:33 PM IST

Viral Video: कुत्ता और बिल्ली की लड़ाई में कुत्ता भारी पड़ रहा होता है। हालांकि, तभी एक शख्स वहां पर पहुंच जाता है। इसके बाद वह बिल्ली को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देता है।

Image

कुत्ते ने किया बिल्ली पर हमला (इंस्टाग्राम)

Viral Video: कुत्ता और बिल्ली को सदियों से एक-दूसरे का कट्टर दुश्मन माना जाता है। अक्सर आपने देखा होगा कि जैसे ही बिल्ली को कोई कुत्ता अपने सामने देखता है, वैसे ही वह उस पर टूट पड़ता है। वहीं बिल्ली भी कुत्ते को अपने सामने देखकर भाग खड़ी होती है। कई बार कुत्ते बिल्ली को अपना शिकार बना लेते हैं। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। हालांकि, वीडियो का अंत देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे।

शख्स ने ऐसे बचाई बिल्ली की जान

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता अपने सामने बिल्ली को देखकर खूंखार तरीके से उस पर हमला कर देता है। वह बिल्ली को जान से मारने की कोशिश करना चाहता है। इसी बीच एक शख्स की नजर उस बिल्ली पर पड़ती है। इसके बाद वह बिल्ली की जान बचाने के लिए अपनी जान आफत में डाल देता है। हैरान करने वाले इस नजारे को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि कुत्ता और बिल्ली की लड़ाई में कुत्ता भारी पड़ रहा होता है। एक तरह से वह बिल्ली को नोचने के करीब आ ही गया होता है।हालांकि, तभी शख्स वहां पर पहुंच जाता है। इसके बाद वह बिल्ली को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देता है। आप देख सकते हैं कि वह दोनों के बीच में घुसकर कुत्ते को अपने दोनों हाथों से पकड़ता है। हालांकि, पहली बार में कुत्ता वहां से भागने को तैयार नहीं था। इसके बाद शख्स किसी तरह कुत्ते को डरा-धमका कर वहां से भगा देता है और बिल्ली की जान बचा लेता है। वीडियो को wildlife011 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article