Video: कभी देखा है ऐसा ट्रैक्टर? जमीन पर टायर आसमान में ड्राइवर, आनंद महिंद्रा भी हुए शॉक्ड

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 19, 2023, 03:55 PM IST

Anand Mahindra Tweet: देखा जा सकता है कि एक शख्स बहुत ही अजीबोगरीब ट्रैक्टर चलाता दिख रहा है। इस दौरान ट्रैक्टर तो अलग नजर आ ही रहा है। आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया है।

Anand Mahindra Video: भारत जुगाड़बाज लोगोंं का देश हैं। अपने तिकड़मी दिमाग से कुछ लोग ऐसा अविष्कार करते हैं, जिसे देखकर दुनिया का कोई भी देश हैरान रह जाए। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक जुगाड़बाज अविष्कार देखने को मिला है, जिसे देखकर आनंद महिंद्रा भी हैरान रह गए हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यूजर्स भी आश्चर्यचकित रह गए हैं। सोशल मीडिया पर कमाल का जुगाड़ देखने को मिल रहा है।

tractor video

आनंद महिंद्रा का ट्वीट (ट्विटर)

ट्रैक्टर देखकर आनंद महिंद्रा भी हुए हैरान

आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बहुत ही अजीबोगरीब ट्रैक्टर चलाता दिख रहा है। इस दौरान ट्रैक्टर तो अलग नजर आ ही रहा है। बल्कि ट्रैक्टर चलाने वाले शख्स का अंदाज भी जरा हटके नजर आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ट्रैक्टर पर बैठा हुआ है। हालांकि, उसकी सीट नॉर्मल सीट से बिल्कुल अलग है। देखें वीडियो-

End of Feed