Anand Mahindra Video: भारत जुगाड़बाज लोगोंं का देश हैं। अपने तिकड़मी दिमाग से कुछ लोग ऐसा अविष्कार करते हैं, जिसे देखकर दुनिया का कोई भी देश हैरान रह जाए। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक जुगाड़बाज अविष्कार देखने को मिला है, जिसे देखकर आनंद महिंद्रा भी हैरान रह गए हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यूजर्स भी आश्चर्यचकित रह गए हैं। सोशल मीडिया पर कमाल का जुगाड़ देखने को मिल रहा है।
ट्रैक्टर देखकर आनंद महिंद्रा भी हुए हैरान
आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बहुत ही अजीबोगरीब ट्रैक्टर चलाता दिख रहा है। इस दौरान ट्रैक्टर तो अलग नजर आ ही रहा है। बल्कि ट्रैक्टर चलाने वाले शख्स का अंदाज भी जरा हटके नजर आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ट्रैक्टर पर बैठा हुआ है। हालांकि, उसकी सीट नॉर्मल सीट से बिल्कुल अलग है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स ने ट्रैक्टर की सीट को लोहे की रॉड के सहारे करीब 4 से 5 फीट ऊपर लगा रखा है। इतनी ही ऊंचाई पर ट्रैक्टर का हैंडल भी है। आप देख सकते हैं कि शख्स बड़े ही आराम से इतनी ऊंचाई पर बैठकर ट्रैक्टर चला रहा है। इस दौरान वह बड़े ही आराम से ट्रैक्टर का हैंडल घुमा रहा है। वीडियो के कैप्शन में आनंद महिंद्रा ने लिखा, ‘दिलचस्प, लेकिन मेरा केवल एक ही प्रश्न है- क्यों?' इस वीडियो को 18 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।
