वायरल न्यूज़

Amazing Video: सिर पर रखी शराब की 319 गिलास और करने लगा डांस, शख्स ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 22, 2023, 03:44 PM IST

Guinness World Records Video: आपको जानकर हैरानी होगी कि इस शख्स ने 100-200 नहीं बल्कि पूरे 319 गिलास अपने सिर पर रखकर बैलेंस बना लिया और अपना नाम गिनीज बुक में लिखवा लिया। वीडियो खुद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

Image

शख्स ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड (इंस्टाग्राम)

Guinness World Records Video: आपने दुनिया में बहुत सारे अनोखे लोग देखे होंगे। कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में लिखवाने में मजा आता है। आज हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। वीडियो खुद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। जहां लोगों को शराब पीने का लत होती है। वहीं एक शख्स ने शराब की गिलासों से वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला।

शख्स ने मजे-मजे में बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने सिर पर शराब की ढेर सारी गिलासों को रखकर बैलेंस बना रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस शख्स ने 100-200 नहीं बल्कि पूरे 319 गिलास अपने सिर पर रखकर बैलेंस बना लिया और अपना नाम गिनीज बुक में लिखवा लिया। इस शख्स का नाम अरिस्टोटेलिस वैलेओराइटिस है। यह शख्स साइप्रस के पाफोस के रहने वाले हैं। इन्होंने जो कारनामा किया, उसे देखकर दुनियाभर के लोग हैरान हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में सबसे हैरतअंगेज चीज देखने को मिलती है कि शख्स अपने सिर पर इतना भारी-भरकम बैलेंस बनाकर डांस करने लगते हैं। इसके बाद भी एक भी गिलास टस से मस नहीं होती है। जो शख्स इनके सिर पर गिलास रख रहा होता है, वह भी आश्चर्यचकित होकर इनके कारनामे को देखता रहता है। अंत में वह अपने आपको ताली बजाने से रोक नहीं पाता है। वीडियो बहुत ही लाजवाब है, इसे अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। वहीं वीडियो को 29 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक भी कर लिया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article