Angry Groom Video: सोशल मीडिया पर शादी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप एक तरफ हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। दूसरी तरफ आपको हैरानी भी होगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के दौरान दुल्हन के घर वाले बहुत ही अनोखे अंदाज में दूल्हे का स्वागत करते हैं। वह उसके माथे पर नोट चिपकाते नजर आते हैं। इससे दूल्हा ऐसा खफा होता है कि वह दुल्हन के घरवालों पर लात-जूते से हमला कर देता है। इसकी सच्चाई सामने आने के बाद आपको भी हैरानी होगी।
दूल्हे का वीडियो (इंस्टाग्राम)
दूल्हे का हैरान करने वाला वीडियो
वीडियो अफ्रीकी शादी का बताया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ एंट्री ले रहा होता है। वह जैसे ही दुल्हन के घरवालों के नजदीक पहुंचता है, वैसे ही दुल्हन के घर का एक बुजुर्ग सदस्य आगे बढ़कर दूल्हे के माथे पर नोट चिपकाने लगता है।हालांकि, दूल्हे के माथे पर नोट चिपकाने के लिए वह थूक का इस्तेमाल करता है। यह देखकर दूल्हे को काफी गुस्सा आ जाता है। इसके बाद वह अपने माथे से नोट निकालकर नीचे फेंक देता है। देखें वीडियो-
जैसे ही दूल्हा नोट निकालकर फेंकता है, वैसे ही दुल्हन के रिश्तेदार नीचे झुककर नोट उठाने की कोशिश करते हैं। इसके बाद दूल्हे को लगता है कि शायद फिर से उसके माथे पर वही नोट चिपकाया जाएगा। इसके बाद दूल्हा लात-घूंसे चलाने लगता है। वह दुल्हन के सामने ही उसके परिवार के सदस्य पर लात घूंसे चलाना शुरू कर देता है। शादी के बीच अचानक ऐसा नजारा देख बाकी के लोग शॉक्ड रह जाते हैं। लोग दूल्हे का ऐसा जेस्चर बिल्कुल भी उम्मीद नहीं कर रहे थे। आप देख सकते हैं कि दुल्हन गुस्साए दूल्हे को रोकने की कोशिश भी कर रही थी, लेकिन दूल्हा लगातार मार-पिटाई करता रहा। वीडियो को somalisnaps नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया, 'अफ्रीकन वेडिंग! दूल्हे को अचानक क्या हो गया?'
