वायरल न्यूज़

Viral Video: नागिन की धुन पर सपेरा बना बुजुर्गों का ग्रुप, वीडियो देख लोट पोट हुए लोग

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 12, 2023, 01:29 PM IST

वो कहते हैं ना जिंदगी छोटी सी होती है इसे खुल कर जी लो क्या पता फिर मौका मिले ना मिले। आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो छाया हुआ है जिसे देख लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई है और साथ साथ ही जिंदगी जीने का एक अलग ही नज़रिया मिल रहा है। सोशल मीडिया की दुनिया में वैसे तो आपको डांस से जुड़े कई मजेदार वीडियोज देखने को मिल जाते होंगे। इन दिनों भी सोशल मीडिया पर डांस से जुड़ा एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें बुजुर्गों का ग्रुप जमकर नाचता दिख रहा है।

Image

नागिन की धुन पर सपेरा बना बुजुर्गों का ग्रुप (Source:twitter)

वो कहते हैं ना जिंदगी छोटी सी होती है इसे खुल कर जी लो क्या पता फिर मौका मिले ना मिले। आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो छाया हुआ है जिसे देख लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई है और साथ साथ ही जिंदगी जीने का एक अलग ही नज़रिया मिल रहा है। सोशल मीडिया की दुनिया में वैसे तो आपको डांस से जुड़े कई मजेदार वीडियोज देखने को मिल जाते होंगे। इन दिनों भी सोशल मीडिया पर डांस से जुड़ा एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें बुजुर्गों का ग्रुप जमकर नाचता दिख रहा है।

दरअसल सामने आए वीडियो में देखने को मिल रहा है कि बुजुर्गों का एक ग्रुप दिल खोलकर मस्ती कर रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे बुजुर्गों का ये ग्रुप बीन की धुन पर किस तरह दिल खोलकर खुद को नागिन समझकर डांस कर रहे हैं। बुजुर्गों का ये नागिन डांस खूब पसंद किया जा रहा है। वैसे तो नागिन डांस अमुमन शादियों में देखने को मिलता है लेकिन बुजुर्गों के इस नागिन डांस ने सभी यूजर्स के चेहरे पर मुस्कुराहट ला दी है।

इस क्यूट वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @HasnaZarooriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 1.47 लाख लोगों द्वारा देखा जा चुका है जबकि 4100 से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। वायरल वीडियो पर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा दोनों बुजुर्गों के भीतर तो कमाल का स्टेमना है और इस उम्र में इस तरह का जोश अपने-आप में बड़ी बात है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article