Viral Video: आइसक्रीम हम सबने खाई है। कुछ लोग रेगुलर बेसिस पर आइसक्रीम खाते हैं, वहीं कुछ लोग कभी-कभार ही आइसक्रीम खाने जाते हैं। आज कल तुर्किश आइसक्रीम ट्रेंड में है। तुर्किश आइसक्रीम वाले अपने अजब गजरब तरीकों से कस्टमर को लुभाते हैं। जिसे देखने वालों को भी मजा आता है। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर आपको मजा भई आएगा, इसके साथ ही आप सोचने पर भी मजबूर हो जाएंगे।
डांस वीडियो (इंस्टाग्राम)
वीडियो देखकर आएगा मजा
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की तुर्किश आइसक्रीम वाले के पास जाती है। इसके बाद वह डांस करके इतराने लगती है। लड़की का डांस देखने के लिए वहां पर भीड़ भी इकट्ठा हो जाती है। आप देख सकते हैं कि लड़की बहुत ही खूबसूरती से डांस कर रही होती है। इसके साथ ही लड़की के एक्सप्रेशन भी देखने लायक होते हैं। वीडियो में इसके बाद जो नजर आता है, वह बहुत ही मजेदार है। दरअसल, लड़की को डांस करता देख तुर्किश आइसक्रीम वाला भी मैदान में उतर जाता है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख सकते हैं कि तुर्किश आइसक्रीम वाला लड़की के कदम से कदम मिलाकर डांस करने लगता है। वह जिस तरह से डांस करता है, उसे देखकर लड़की शरमा जाती है। वीडियो देखने में काफी मजेदार और फनी है। वीडियो को parvej turkish755 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो इतना मजेदार है कि इसे अब तक 4 लाख से ज्यादाै लाइक्स मिल चुके हैं। सबसे अंत में आप देख सकते हैं कि लड़की आइसक्रीम वाले के डांस से इतना खुश हो जाती है कि उसे अपने जेब से निकालकर पैसे दे देती है।
