वायरल न्यूज़

Video: चलती साइकिल पर डांडिया खेलती नजर आई लड़की, स्टंट के सामने बड़े-बड़े सूरमा भरेंगे पानी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 21, 2023, 06:22 PM IST

Dandiya on Moving Bicycle: आप देख सकते हैं कि एक लड़की ने ट्रेडिशनल ड्रेस पहना हुआ है और उसने दोनों हाथ में डांडिया पकड़ा हुआ है। इस दौरान वह हाथ छोड़कर साइकिल चला रही होती है। इस वीडियो ने लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है।

Image

चलती साइकिल पर डांडिया (इंस्टाग्राम)

Dandiya on Moving Bicycle: पूरे देश में इन दिनों नवरात्रि की धूम है। नवरात्रि के मौके पर गुजरात का लोकनृत्य डांडिया भी जमकर खेला जाता है। अब डांडिया और गरबा की धूम गुजरात से बाहर के राज्यों में भी सुनाई देती है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो लोगों का दिल तो जीत ही रहा है। इसके साथ ही लोगों को आश्चर्यचकित भी कर रहा है। दरअसल, एक लड़की चलती साइकिल में डांडिया खेलती नजर आ रही है।

चलती साइकिल पर लड़की ने किया गजब का स्टंट

चलती साइकिल पर लड़की का डांडिया खेलने का वीडियो देखकर लोगों ने दांतों तले अपनी उंगली दबा ली। आपने शायद ही इतना अनोखा डांडिया पहले कभी देखा होगा। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग इसे जमकर देख रहे हैं, इसके साथ ही वीडियो को पसंद भी कर रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि एक लड़की ने ट्रेडिशनल ड्रेस पहना हुआ है और उसने दोनों हाथ में डांडिया पकड़ा हुआ है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस दौरान वह साइकिल चला रही होती है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि वह अपने दोनों हाथ छोड़कर सिर्फ पैरों से बैलेंस बनाकर साइकिल चला रही होती है। इस दौरान उसकी साइकिल से फुलझड़ी जलती भी दिख रही है। लड़की काफी अधिक स्पीड में साइकिल चला रही होती है। इसके बाद वह अपने हाथों में पकड़ा हुआ डांडिया खेलने लगती है। लड़की जिस तरह का स्टंट करती है, उसे देखकर बड़े-बड़े स्टंटबाजों के पसीने छूट जाएं। वीडियो को iamsecretgirl023 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो काफी तेजी से देखा जा रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article