वायरल न्यूज़

Video: शादी के मंडप में भी दूल्हे को हड़काने से बाज नहीं आए पिता, बोले- 'कैसे पता चलेगा हम बाप हैं'

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 16, 2023, 06:22 PM IST

Father Scold Groom Video: रस्मों के दौरान गलती करने दूल्हे को उसके पिता बहुत ही बोल्ड अंदाज में फटकार लगाते हैं। दूल्हे के पिता का यह अंदाज देख मंडप में बैठी दुल्हन को भी यकीन नहीं होता। इसके बाद पिता हंसते हुए कहते हैं कि ऐसे कैसे पता चलेगा कि हम बाप हैं।

Image

शादी का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन की शादी का वीडियो
  • मंडप में पिता ने दूल्हे को हड़काया
  • वीडियो देखकर हैरान हैं यूजर्स

Father Scold Groom Video: कहा जाता है कि बाप-बाप होता है। बेटा कितना भी बड़ा क्यों न हो जाए, लेकिन बाप से बड़ा नहीं हो सकता। एक वीडिया सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपको भी लग जाएगा कि उपरोक्त लाइन बिल्कुल सच है। वीडियो एक शादी का है। आप देख सकते हैं कि एक पिता दूल्हा बने अपने बेटे को शादी के मंडप में भी हड़काता हुआ नजर आता है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं।

शादी के मंडप में दूल्हे को डांटते हैं पिता

वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि पिता अपने अनोखे अंदाज से शादी का पूरा शो चुरा लेते हैं। यहां तक कि दुल्हन भी दूल्हे के पिता को हैरानी से देखती रह जाती है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि दूल्हे के पिता शादी के मंडप में भी अपने बेटे को हड़काते-समझाते नजर आ रहे हैं। वह रस्मों के दौरान गलती करने अपने बेटे को बहुत ही बोल्ड अंदाज में फटकार लगाते दिख रहे हैं। दूल्हे के पिता का यह अंदाज देखकर दुल्हन को भी यकीन नहीं हो रहा है। वहीं शादी में आए मेहमान भी दूल्हे के पिता को ऐसा करता देख हैरान रह जाते हैं। देखें वीडियो-

सबसे मजेदार बात यह है कि दूल्हे को हड़काने के बाद वह हंसते हुए नजर आते हैं। देख सकते हैं कि दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हनिया के साथ शादी के मंडप में बैठा है। इस दौरान पंडितजी शादी की रस्मों को पूरा करवा रहे थे। तभी दूल्हा कुछ गलती कर बैठता है। इसके बाद दूल्हे के पिता अपने बेटे को हड़काते हुए कहते हैं कि वह सही से रस्में पूरी करे। इस पर पिता के बगल में बैठे एक शख्स टोकते हैं कि दूल्हे को अपने हिसाब से करने दो। इसके बाद पिता मजेदार जवाब देते हैं, 'ऐसे कैसे पता चलेगा कि हम बाप हैं' वीडियो को idontsaycheese नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article