Elephant Attack Video: हाथी जंगल का सबसे विकराल और ताकतवर जानवर होता है। इसके अलावा हाथी को सबसे समझदार जानवर भी माना जाता है। हालांकि, हाथी जब गुस्से में आता है तो वह सब तहस-नहस कर देता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। वीडियो में एक हाथी एक ऐसे शख्स पर हमला करता नजर आता है, जो अपने हाथ में अपने जिगर के टुकड़े यानि अपने बच्चे को पकड़ा होता है।
हाथी का हमला (ट्विटर)
वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप
आप सोच रहे होंगे कि यहां सारी गलती हाथी की है। दरअसल, वह शख्स अपने बेटे को अपने हाथ में लेकर एक जू में जानवरों के बाड़े में घुस जाता है। वह अपने बेटे के साथ सेल्फी ले रहा होता है। तभी पीछे से एक हाथी भागते हुए आता है। यह हाथी उस पर हमला करने वाला होता है, तभी शख्स वहां से भागने लगता है। शख्स को लगता है कि वह दौड़कर बाड़ा पार कर लेगा। हालांकि, ऐसा होने से पहले ही उसका बच्चा हड़बड़ाहट में उसके हाथ से जमीन पर गिर जाता है। देखें वीडियो-
इसके बाद वीडियो में बहुत ही खतरनाक नजारा देखने को मिलता है। आप देख सकते हैं कि शख्स झुककर अपने बच्चे को उठाने की कोशिश करता है। इसी दौरान हाथी उसे जोर का धक्का देता है। एक तरह से हाथी उस शख्स को यह बताता है कि बाड़े के अंदर का इलाका उसका है। गनीमत यह रही कि हाथी इसके आगे नहीं बढ़ता। वरना शख्स और उसके बच्चे की जान मुसीबत में पड़ सकती थी। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की रूह कांप गई है। वीडियो को @crazyclipsonly नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।
