वायरल न्यूज़

Video: 53 साल के शख्स के प्यार में ऐसा गिरफ्तार हुई 22 साल की लड़की, अब जान भी देने को है तैयार

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 18, 2023, 04:49 PM IST

Ajab Gajab Love: वीडियो में आप शख्स और लड़की की उम्र में फर्क देख भी सकते हैं। शख्स अपनी उम्र 53 साल बताता है। वहीं लड़की अपनी उम्र 22 साल बताती है। लड़की कहती है कि वह शख्स से बहुत प्यार करती है और उनके लिए जान तक दे सकती है।

Image

अजब प्रेम की गजब कहानी (इंस्टाग्राम)

Ajab Gajab Love: कहते हैं कि प्यार में इंसान न उम्र देखता है और न ही जाति-धर्म। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक 22 साल की लड़की एक 53 साल के शख्स से अपने प्यार का इजहार करती नजर आ रही है। लड़की उस शख्स से इतनी मोहब्बत करती है कि उसके लिए अब जान देने को भी तैयार है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यूजर्स को यकीन नहीं हो रहा है। कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि प्यार अंधा होता है।

प्यार में कुछ ऐसा अंधी हुई लड़की

इंटरनेट पर जबस से यह वीडियो सामने आया है, लोगों को हैरान कर रहा है। कुछ लोग इस वीडियो को स्क्रिप्टेड बता रहे हैं तो कई लोग कह रहे हैं कि प्यार में इंसान अंधा हो जाता है। वीडियो में आप शख्स और लड़की की उम्र में फर्क देख भी सकते हैं। आपको नजर आएगा कि एक अधेड़ उम्र का शख्स खड़ा है, वहीं उसके बगल में एक कम उम्र की लड़की नजर आ रही है। शख्स अपनी उम्र 53 साल बताता है। वहीं लड़की अपनी उम्र 22 साल बताती है। देखें वीडियो-

दोनों पार्क में एक साथ ठहल रहे होते हैं। इसी बीच एक रिपोर्टर की नजर उन पर पड़ती है। इसके बाद वह उनसे सवाल-जवाब करने पहुंच जाता है। रिपोर्टर शख्स से उनकी उम्र पूछता है तो उधर से जवाब मिलता है 53 साल। इसके बाद रिपोर्टर लड़की से उसकी उम्र पूछता है। लड़की अपनी उम्र 22 साल बताती है। इसके बाद लड़की जो बोलती है, वह सुनकर आपके भी कान खड़े हो जाएंगे। लड़की कहती है कि वह शख्स से बहुत प्यार करती है और उनके लिए जान तक दे सकती है। वीडियो को butterfly__mahi नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article