Video: नशे का चढ़ा सुरूर तो शराबियों ने खूंखार अजगर को पकड़कर पिला दी शराब, देखें फिर अंत में क्या हुआ

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 22, 2023, 05:32 PM IST

Viral Video: शराबी युवक पहले तो जमकर शराब पीते हैं। इसके बाद जब उन्हें नशा चढ़ जाता है तो वह एक बड़े अजगर को पकड़कर ले आते हैं। मौज-मस्ती के चक्कर में शराबी युवक अजगर को शराब की पूरी बोतल पिला देते हैं।

Viral Video: दुनिया जाहिलों से भरी पड़ी है। कुछ लोगों को बेजुबानों को परेशान करने में मजा आता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपका मूड खराब हो जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ शराबियों ने एक अजगर को पकड़कर उसे जबरदस्ती शराब पिला दी। यह वीडियो सामने आने के बाद लोग भड़क उठे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए था। कई लोगों ने शराबियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

python

अजगर को पिला दी शराब (ट्विटर)

वीडियो देखकर आपका माथा हो जाएगा खराब

वीडियो साउथ अफ्रीका का बताया जा रहा है। इस वीडियो को देखकर आपका भी माथा खराब हो जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ शराबी युवक पहले तो जमकर शराब पीते हैं। इसके बाद जब उन्हें नशा चढ़ जाता है तो वह एक बड़े अजगर को पकड़कर ले आते हैं। इसके बाद उसका जबड़ा खोलकर शराब की बोतल अजगर के मुंह से लगा देते हैं। मौज-मस्ती के चक्कर में शराबी युवक अजगर को शराब की पूरी बोतल पिला देते हैं। देखें वीडियो-

End of Feed