वायरल न्यूज़

अजब: लड़कियों के लिए सबसे अनोखी नौकरी, नए कपड़े पहनकर बैठें और चलाएं फोन, पैकेज लाखों रुपये

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 22, 2023, 06:57 PM IST

Most Unique Job: चुनी गई एम्पलाई को कंपनी द्वारा बनाई गई नॉन वायर्ड ब्रा के अलावा सुपरसॉफ्ट निकर, कॉटन टीशर्ट ब्रा आदि पहनकर सिर्फ बैठना है। ब्रिटेन की मल्टीनेशनल कंपनी Pour Moi ने यह शानदार नौकरी निकाली है।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

Most Unique Job: हर कोई चाहता है कि उसे आरामदायक नौकरी मिले, जिसमें काम ज्यादा न हो लेकिन पैसे अच्छे मिलें। आजकल लड़कों के साथ-साथ लड़कियां भी नौकरी करने लगी हैं। कई सेक्टर ऐसे हैं, जिसमें लड़कियों लड़कों से आगे निकलकर अपनी धाक जमा रही हैं। अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रही हैं तो हम आपको एक ऐसी जॉब के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें काम कुछ भी नहीं है, सिर्फ नए कपड़े पहनकर बैठना है और मोबाइल चलाना है।

नए कपड़े पहनकर बैठने की नौकरी

आपको मात्र इस काम के लिए लाखों रुपये का पैकेज मिलेगा। ब्रिटेन की मल्टीनेशनल कंपनी Pour Moi ने यह शानदार नौकरी निकाली है। बता दें कि यह कंपनी महिलाओं के लिए अंडरवियर बनाती है। इसके अलावा यह कंपनी लड़कियों की स्विमवियर, नाइटवियर तथा लाउंज ड्रेस बनाती है। कंपनी को अभी कोजी कॉर्डिनेटर की आवश्यकता है। इसके लिए चुनी गई एम्पलाई को कंपनी द्वारा बनाई गई नॉन वायर्ड ब्रा के अलावा सुपरसॉफ्ट निकर, कॉटन टीशर्ट ब्रा आदि पहनकर सिर्फ बैठना है।

मिलेगा 5 लाख रुपये का पैकेज

एम्पलाई लड़की को कंपनी के इन प्रोड्क्ट्स का रिव्यू करना है। इसके बदले कंपनी $500 की महीने की तनख्वाह देगी। अगर भारतीय रुपये में देखा जाए तो यह तकरीबन 41,619 रुपये होते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि एम्पलाई को तकरीबन 5 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिलेगा। हालांकि, इसके लिए कंपनी ने मैक्सिमम उम्र निर्धारित की है। इस काम के लिए आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा की नहीं होनी चाहिए। इसका मतलब यह हुआ कि 18 साल से कम उम्र की लड़कियां ही इस नौकरी के लिए अप्लाई कर सकती हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article