Python Climb Tree Video: दुनिया में सांपों की कई हजार प्रजाति पाई जाती हैं। अजगर सांप की ऐसी प्रजाति है, जो अपने शिकार को जिंदा निगलने के लिए जानी जाती है। आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें अजगर खरगोश, बकरी, हिरण और यहांं तक कि मगरमच्छ को भी निगल जाते हैं। इंसानों को तो वह ऐसे निगल जाएं कि उनका पता ही न चले। बड़े-बुजुर्ग हमेशा कहते हैं कि अजगर से हमेशा कोसों दूरी बनाकर रहना चाहिए और उन्हें देखते ही हमें अपना रास्ता बदल लेना चाहिए।
अजगर का वीडियो (ट्विटर)
पहले नहीं देखा होगा ऐसा शॉकिंग नजारा
इसी क्रम में एक अजगर का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोगों की रूह कांप गई है। इस वीडियो में एक विशालकाय अजगर बहुत ही शॉकिंग तरीके से पेड़ पर चढ़ता नजर आ रहा है। यकीनन आज से पहले आपने ऐसा नजारा नहीं देखा होगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अजगर पेड़ पर चढ़ रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि वह किसी नट-बोल्ट की तरह अपने शरीर का चूड़ी बनाकर पेड़ पर धड़ाधड़ चढ़ता जा रहा है। इसी बीच किसी ने अपने मोबाइल में अजगर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखें वीडियो-
This is how a Python climbs a tree t.co/AdogBKLgqn
— ANI (@ANI) Dec 23, 2022
इस दृश्य को देखकर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो गया है। अजगर की कलाबाजी का यह वीडियो देखकर स्नेक स्पेशलिस्ट भी दंग रह गए हैं। आप देख सकते हैं कि अजगर अपने शरीर का इस्तेमाल करके खुद को नट-बोल्ट की तरह कसता है और फिर ऊपर सरकता जाता है। इसी तरह वह पेड़ पर काफी ऊंचाई तक चढ़ जाता है। इस हैरान करने वाले वीडियो को @WowTerrifying नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे अब तक 9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक किया है। कई यूजर्स को भरोसा नहीं हो रहा है कि ऐसा भी हो सकता है।
