मध्य प्रदेश पुलिस के एक डीएसपी संतोष पटेल (DSP Santosh Patel) के वीडियो लोगों को खासे पसंद आ रहे हैं, अभी हाल ही में
इन्होंने सुनसान सड़क पर एक बूढ़ी महिला को अपनी सरकारी गाड़ी में बिठा लिया और उनसे बातचीत की, खास बात ये कि इसका वीडियो भी सामने आया है और इन दोनों की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि कैसे बूढ़ी मां अपना किराया देते हुए भी नजर आ रही हैं, वो महिला डीएसपी को अपने पल्ले से 10 रूपये का नोट किराए के रूप में देती दिख रही है, उसे अपनी गाड़ी में लिफ्ट इसलिए दी की क्योंकि उस दिन होली की वजह से शायद सड़कों पर वाहन नहीं चल रहे थे इसलिए उसकी मदद करने के मकसद से ऐसा किया।
उनको अपनी गाड़ी में बैठाकर डीएसपी ने उनके गांव तक पहुंचाया संतोष पटेल ने बताया कि होली के दिन वाहन नहीं चलते और एक बुजुर्ग दंपत्ति हाईवे किनारे पैदल जा रहा था, बारिश में ओले गिरे रहे थे, इस दौरान बूढ़ी मां जी ने धोती के छोर से एक 10 का नोट और 10 का सिक्का किराए के रूप में देना चाहा, तो हमने मिठाई खिलाई।
बातचीत का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोग डीएसपी की तारीफ करने लगे और कहने लगे कि ये अधिकारी बहुत ही विनम्र हैं और देश को ऐसे ही सुलझे हुए और विनम्र बर्ताब वाले अधिकारियों की आवश्यकता है।
