वायरल न्यूज़

Video: रेलवे स्टेशन पर भिड़े मियां-बीवी, पत्नी ने बाहुबली की तरह उठाकर पति को ऐसा पटका, देखते रह गए लोग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 5, 2023, 05:03 PM IST

Husband Wife Fight Video: वीडियो किसी रेलवे स्टेशन का है, जहां पत्नी अपने पति पर इतना भड़क जाती है कि उसे सरेआम उठाकर वहीं पटक देती है। पति भी अपनी पत्नी पर गुस्सा उतारने की कोशिश करता है, तो महिला अपना फुल पॉवर दिखाती है।

Image

पति-पत्नी की लड़ाई (ट्विटर)

Husband Wife Fight Video: पति-पत्नी के बीच कई बार किसी न किसी बात पर बहस देखने को मिलती है। सोशल मीडिया पर ऐसे बहुत सारे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिसमें पति-पत्नी का झगड़ा नजर आता है। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो एक पति-पत्नी के बीच झगड़े का है। वीडियो किसी रेलवे स्टेशन का है, जहां पत्नी अपने पति पर इतना भड़क जाती है कि उसे सरेआम उठाकर वहीं पटक देती है। इस दौरान वहां मौजूद लोग देखते रह जाते हैं।

पति-पत्नी के बीच छिड़ा महासंग्राम

वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पति-पत्नी एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाते नजर आ रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर खडे़ पति-पत्नी के बीच पहले किसी बात को लेकर बहस शुरू होती है। इसके बाद पत्नी का गुस्सा इतना बढ़ जाता है कि वह सबसे पहले उसे एक जोरदार थप्पड़ लगाती है। इसके बाद जब पति भी पत्नी पर गुस्सा उतारने की कोशिश करता है, तो महिला अपनी फुल पॉवर दिखाती है। फिर क्या था, वह पति की टांग पकड़कर उसको वहीं पटक देती है। देखें वीडियो-

जमीन पर अपने पति को गिराने के बाद महिला उसे कई सारे थप्पड़ जड़ती है। इस दौरान पति अपने बचाव में सिर्फ महिला के बाल नोच पाता है। जबकि पत्नी कई सारे थप्पड़ उसे रसीद कर देती है। पति-पत्नी के बीच का यह महासंग्राम वहां खड़े लोग बस देखते रहते हैं। इस दौरान कुछ लोग वीडियो भी बनाते हैं और सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि किसी ने दोनों के बीच चल रही लड़ाई रोकने की कोशिश नहीं की।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article