वायरल न्यूज़

Viral Video: कॉलेज फेयरवेल में जैसे ही बजा 'चोली के पीछे' गाना, स्टेज पर पहुंचकर लड़की ने किया ऐसा किलर डांस

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 28, 2025, 09:19 PM IST

College Girl Dance Viral Video: खलनायक फिल्म के गाने 'चोली के पीछे क्या है..' का क्रेज आज भी बरकरार है। यह गाना कहीं भी बजना शुरू होता है तो लोग झूमने पर मजबूर हो उठते हैं। इसी गाने पर कॉलेज फेयरवेल में लड़की इतना जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस देती है कि लोग उससे नजरें नहीं हटा पाते हैं।

Image

कॉलेज फेयरवेल (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • कॉलेज फेयरवेल का वीडियो वायरल
  • लड़की ने दिया जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस
  • वीडियो देखकर आप भी न हटा पाएंगे नजर

College Girl Dance Viral Video: कॉलेज के फेयरवेल में छात्र-छात्राएं जमकर एंजॉय करते हैं। इस दौरान कई लोग डांस परफॉर्मेंस भी देते हैं। इन दिनों एक कॉलेज के फेयरवेल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कॉलेज की एक लड़की जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस देती नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही खलनायक फिल्म का 'चोली के पीछे क्या है..' गाना बजना शुरू होता है। वैसे ही लड़की स्टेज पर पहुंच जाती है।

पूरे ऑडिटोरियम में होने लगता है हल्ला

स्टेज पर पहुंचकर लड़की इतना धांसू डांस करती है कि बाकी छात्र-छात्राएं झूमने लग जाते हैं। अपने किलर डांस परफॉर्मेंस से लड़की पूरी महफिल लूट लेती है। बता दें कि खलनायक फिल्म के गाने का क्रेज आज भी बरकरार है। यह गाना कहीं भी बजना शुरू होता है तो लोग झूम उठते हैं। इसी गाने पर लड़की इतना जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस देती है कि लोग उससे नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गया। देखें वीडियो-

वीडियो को @_kanikagopal) नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। बता दें कि डांस करने वाली लड़की का नाम कनिका गोयल है। डांस वीडियो को कनिका ने अपने कॉलेज फंक्शन के दौरान शूट किया है। वीडियो में कनिका लाल साड़ी में बहुत ही जबरदस्त एक्सप्रेशन के साथ जोशीले अंदाज में डांस करती दिख रही हैं। वह साल 1993 में आई बॉलीवुड फिल्म 'खलनायक' के सुपरहिट गाने 'चोली के पीछे क्या है' पर अपने डांस से धूम मचा देती हैं। उनका एनर्जेटिक डांस देखकर पूरे ऑडिटोरियम में बैठे लोगों में हलचल मच जाती है। उनकी अदाएं और लटके-झटके देखकर पूरा हॉल शोर मचाने लगता है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article