Viral Video: बचपन के दिन हर किसी को याद आते हैं। कहते हैं कि बचपन से प्यारे कोई दिन नहीं होते हैं। इसके अलावा स्कूल जैसी दोस्ती पूरी लाइफ में नहीं होती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप यकीनन रो पड़ेंगे। यह वीडियो आपका दिल छू लेगा। वीडियो में आप कुछ बच्चों को स्कूल जाते देख सकते हैं। इसके अलावा कुछ बच्चे एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर दोस्ती निभाते दिख रहे हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर किसी तरह की चिंता दिख नहीं रही है।
स्कूल के दिन का वीडियो हुआ वायरल
बचपन के दिन होते ही ऐसे हैं कि उस दौरान किसी तरह की चिंता, किसी तरह का तनाव नहीं होता है। बच्चों का मन भी एकदम साफ होता है। इसलिए बचपन में हुई दोस्ती बहुत ही प्योर होती है। सोशल मीडिया पर आए वीडियो ने यूजर्स का दिल जीत लिया है। वीडियो को देखकर लोगों को उनके बचपन का दिन याद आ गया है। इसके साथ ही लोग अपने स्कूल के दोस्तों को याद करके रो पड़े हैं। देखें वीडियो-
वीडियो को देख सकते हैं कि कुछ बच्चे सुबह-सुबह तैयार होकर स्कूल पहुंचे हैं। इस दौरान अपने दोस्तों को सामने देखकर बच्चों को दिल खुश हो जाता है। वीडियो में इसी दौरान दो और दोस्त नजर आते हैं। दोनों एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखे दिख रहे हैं। वीडियो को yashchoudhary04 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसके साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'वो स्कूल के दिन और वो स्कूल वाले दोस्ती फिर से नहीं मिलने वाली. बेस्ट डे'
