Video: इतनी भी क्या जल्दी है भाई, रेलवे फाटक तोड़कर निकल गई कार, देखने वाले रह गए शॉक्ड

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 24, 2023, 05:27 PM IST

Viral Video: जब कार फाटक तोड़ रही थी तो उस दौरान एक फुल स्पीड ट्रेन वहां से गुजरती है। यह तो अच्छी बात थी कि कार उस ट्रेन की चपेट में नहीं आई। देखा जा सकता है कि एक कार सवार को इतनी ज्यादा जल्दी होती है कि वह रेलवे फाटक तोड़कर अपनी कार निकाल ले जाता है।

Viral Video: कुछ लोगों को बड़ी जल्दी होती है। इस चक्कर में उन्हें समझ नहीं आता है कि क्या किया जाय। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपका हैरान होना लाजिमी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार सवार को इतनी ज्यादा जल्दी होती है कि वह रेलवे फाटक तोड़कर अपनी कार निकाल ले जाता है। इस दौरान आस-पास मौजूद लोगों के होश उड़ जाते हैं।

Car Break Railway Gate

कार का वीडियो (ट्विटर)

वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स इस शख्स की जमकर आलोचना कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि ज्यादा जल्दी के चक्कर में कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे का फाटक बंद होता है, लेकिन एक कार सवार पहले फाटक को पार करके दूसरे फाटक की तरफ आ जाता है। इसके बाद वह दूसरे फाटक को कार से तोड़ देता है। फाटक तोड़ने के लिए वह कार को दो-तीन बार आगे-पीछे करता है। देखें वीडियो-

End of Feed