वायरल न्यूज़

Ajab Gajab News: नदी में डूब रहा था कुत्ता, तीन मगरमच्छों ने ऐसे बचाई जिंदगी, हैरान रह गए लोग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 24, 2023, 05:05 PM IST

Ajab Gajab News: महाराष्ट्र की सावित्री नदी में एक कुत्ता फंस गया था। वह पानी में डूबने लगा था और जिंदगी-मौत के बीच झूल रहा था। इसी बीच तीन मगरमच्छ उसके पास आ गए और उसे जबड़े से किनारे ले जाने लगे।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

Ajab Gajab News: मगरमच्छों के लिए कुत्ते बहुत ही आसान शिकार होते हैं। मगरमच्छ पानी का सबसे खूंखार जानवरों में से एक होता है। सोचिए कोई कुत्ता अगर गलती से मगरमच्छों के बीच फंस जाए तो क्या होगा? महाराष्ट्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कुत्ता नदी में फंस गया था। इसके बाद मगरमच्छों ने जो किया, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। दरअसल, जब कुत्ता पानी में डूबने लगा तो तीन मगरमच्छों ने इस कुत्ते की जान बचाई।

नदी में डूब रहा था कुत्ता

रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र की सावित्री नदी में एक कुत्ता फंस गया था। वह पानी में डूबने लगा था और जिंदगी-मौत के बीच झूल रहा था। तभी उसके पास पानी से निकलकर तीन मगरमच्छ आते हैं। अपने बीच मगरमच्छों को देखकर कुत्ते को लगा होगा कि अब तो उसकी जान बिल्कुल भी बचने वाली नहीं है। दरअसल, कुत्ता जंगली कुत्तों से बचने के चक्कर में नदी में फंस गया था, लेकिन जब उसने अपने सामने तीन मगरमच्छों को देखा होगा तो उसे अहसास हो गया कि अब उसकी जान बचने वाली नहीं है।

हैरान करने वाली बात

हालांकि, कुत्ते को अहसास नहीं था कि आगे उसके साथ क्या होने वाला है। बता दें कि तीनों मगरमच्छों ने सबसे पहले कुत्ते को घेरा और फिर अपने जबड़े से उसे धकेलने लगे। इस समय कुत्ते को भी समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है। तीनों मगरमच्छ अपने जबड़ों से धकेलते हुए कुत्ते को नदी के किनारे लेकर गए। मगरमच्छ उस कुत्ते को ऐसी जगह लेकर गए, जहां जंगली कुत्तों का भी खतरा नहीं था। इस घटना के सामने आने के बाद कई लोग यह कह रहे हैं कि हो सकता हो मगरमच्छों का पेट उस समय पूरी तरह भरा हो।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article