वायरल न्यूज़

Video: रसगुल्ले को लेकर स्टेज पर ही भिड़ गए दूल्हा-दुल्हन, किसी ने खींचा बाल तो कोई बरसाता रहा थप्पड़

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 21, 2023, 07:47 AM IST

Bride Groom Clash: वैसे तो जयमाला के दौरान दूल्हा और दुल्हन के बीच हमेशा प्यार का रिश्ता देखने को मिलता है, लेकिन वायरल वीडियो में ठीक इसके उलट है। इस वीडियो को देखकर आप दंग रह जाएंगे। जयमाला के दौरान रसगुल्ला खिलाने के चक्कर में दूल्हा-दुल्हन भिड़ जाते हैं।

Image

दूल्हा-दुल्हन की लड़ाई (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी में लड़ाई का वीडियो वायरल
  • स्टेज पर भिड़ जाते हैं दूल्हा-दुल्हन
  • दुल्हन जमकर बरसाती है दूल्हे पर थप्पड़

Bride Groom Clash: सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े तरह-तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। इसमें से कुछ वीडियो काफी मजेदार होते हैं, वहीं कुछ वीडियो में ऐसा देखने को मिल जाता है। जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की होती है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो शादी की स्टेज का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाला के दौरान रसगुल्ला खिलाने के चक्कर में दूल्हा-दुल्हन ऐसा भिड़ते हैं कि एक-दूसरे पर थप्पड़ों की बौछार कर देते हैं।

दूल्हा-दुल्हन के बीच जमकर हुई मारपीट

वीडियो सामने आने के बाद लोगोंं को भरोसा नहीं हो रहा है। ऐसा शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा। इस वीडियो को देखकर लोग दंग रह गए हैं। वैसे तो कई बार शादी के दौरान दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच नोक-झोंक और वाद-विवाद की खबरें आती हैं, लेकिन दूल्हा-दुल्हन के बीच स्टेज पर ऐसा शायद ही देखने को मिलता है। जयमाला के दौरान दूल्हा और दुल्हन के बीच हमेशा प्यार का ही रिश्ता देखने को मिलता है, लेकिन वायरल हो रहे वीडियो में इसके उलट है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर ही झगड़ पड़ते हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। इसी बीच दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हन को रसगुल्ला खिलाने लगता है। हालांकि, दुल्हन को रसगुल्ला नहीं खाना होता है। इसके बाद दूल्हा थोड़ी जबरदस्ती करने लगता है। यह देखकर दुल्हन के सब्र का बांध टूट जाता है। इसके बाद वह दूल्हे का हाथ हटाती है और उसे सबके सामने थप्पड़ जड़ देती है। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन के बीच स्टेज पर ही भयंकर लड़ाई शुरू हो जाती है। वीडियो में देखकर आपको लगेगा कि जैसे डब्ल्यूडब्ल्यूई में दो रेसलर लड़ाई कर रहे हो। वह एक-दूसरे के साथ काफी देर तक हाथापाई कर रहे होते हैं। वीडियो को 'घर के कलेश' नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो ओरिजिनल है या फिर यह किसी नाटक का हिस्सा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article