वायरल न्यूज़

Video: मेहंदी में पहुंचे युवक ने नागिन डांस से मचाया ऐसा कहर, देखकर लोग बोले- ये तो किंग कोबरा निकला

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 16, 2023, 06:08 PM IST

Naagin Dance Video: आपने इससे पहला ऐसा नागिन डांस कभी नहीं देखा होगा। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो ने यूजर्स को झूमने पर मजबूर कर दिया है।

Image

युवक का नागिन डांस (इंस्टाग्राम)

Naagin Dance Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। शादियों के दौरान डांस का एक प्रकार काफी ज्यादा पॉपुलर होता है। इसे नागिन डांस करते हैं। इसमें कोई युवक या युवती नागिन के फन की तरह अपने हाथों को बनाकर झूम-झूमकर डांस करते हैं। कई लोग तो इस तरह का डांस करते हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में एक युवक ऐसा नागिन डांस करता है, जिसे देख लोग बोल पड़े कि 'यह तो किंग कोबरा निकला।'

अजीबोगरीब नागिन डांस करता दिखा युवक

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक एक मेहंदी में पहुंचा हुआ है। जैसे ही डीजे पर नागिन धुन बजनी शुरू होती है। वैसे ही युवक अपनी जैकेट उतारकर फेंक देता है। इसके बाद वह अपने दोनों हाथों को जोड़कर नागिन का फन बना लेता है। इसके बाद वह दीवार से चिपककर, जमीन पर लेटकर और अजीबोगरीब तरीके से डांस करके कैमरे का ध्यान अपनी तरफ खींचता है। वह जमकर नागिन डांस करता है। इस नागिन डांस ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है। देखें वीडियो-

बता दें कि सील 1986 में आई मूवी 'नगीना' में फिल्म की एक्ट्रेस श्रीदेवी ने नागिन डांस किया था। इस गाने की धुन और श्रीदेवी का डांस इतना पॉपुलर हुआ, जिसे आज तक लोग कॉपी कर रहे हैं। आज कोई भी ऐसी बारात नहीं गुजरती होगी, जिसमें बाराती नागिन डांस पर परफॉर्म न करते हों। यह एक तरह से अब एक रिवाज की तरह हो गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article