वायरल न्यूज़

Video: 'ओ साकी साकी' गाने पर लड़की ने ऐसे लहराई कमर, यूजर्स बोले- नोरा फतेही का भी कट गया पत्ता

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 1, 2023, 01:43 PM IST

Girl Dance on O Saki Saki: वीडियो में डांस करती नजर आ रही लड़की न सिर्फ डांस जबरदस्त कर रही है, बल्कि देखने में भी काफी ज्यादा खूबसूरत है। लड़की ने ओ साकी साकी गाने पर इतना जबरदस्त डांस किया है कि लोग उसे नोरा फतेही से बेहतर डांसर बता रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • साकी-साकी गाने पर लड़की ने किया डांस
  • वीडियो देख नोरा फतेही का डांस भूल जाएंगे
  • लड़की के डांस के दीवाने हुए लोग

Girl Dance on O Saki Saki: नोरा फतेही का गाना 'ओ साकी साकी' लोगों को खूब पसंद आता है। इस गाने पर बहुत सारे यूट्यूबर्स और रील्स बनाने वाली लड़कियों ने खूबसूरत डांस कर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। यह गाना है भी इतना जबरदस्त कि एक बार लोगों की जुबान पर आने के बाद जल्दी से उतरता नहीं है। इसी क्रम में एक लड़की ने इस गाने पर इतना जबरदस्त डांस किया है कि लोग उसे नोरा फतेही से बेहतर डांसर बता रहे हैं।

लड़की ने किया जबरदस्त डांस

लड़की का डांस सोशल मीडिया पर आने के बाद यूजर्स अपना दिल हार बैठे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की ओ साकी साकी गाने पर अपनी कमर जबरदस्त तरीके से मटकाती है। वीडियो में डांस करती नजर आ रही लड़की न सिर्फ डांस जबरदस्त कर रही है, बल्कि देखने में भी काफी ज्यादा खूबसूरत है। वह अपने जबरदस्त मूव्स से नोरा फतेही के डांस और अदाओं को भी मात देती दिख रही है। लड़की बिल्कुल नोरा फतेही का डांस स्टेप हूबहू कॉपी कर रही है। कुछ लोगों ने यह तक कह दिया है कि ओरिजनल वीडियो में यह लड़की क्यों नहीं थी। वीडियो में दिख रही लड़की का नाम मनीषा सती है, जिसने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल manishasati17 से शेयर किया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article