वायरल न्यूज़

Video: ट्रेन में टॉयलेट के पास रखी थी चना मसाला की टोकरी, देखकर लोगों का बिचक गया मन

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 27, 2023, 05:20 PM IST

Viral Video: वीडियो को देखकर आपका भी मन आगे से ट्रेन में कभी कुछ खरीदकर खाने का नहीं करेगा। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोगों का मन खराब हो गया है।

Image

टॉयलेट में चना मसाला (इंस्टाग्राम)

Viral Video: भारत में हर रोज हजारों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। आपने भी कभी न कभी ट्रेन में सफर किया होगा। सफर के दौरान अक्सर कई तरह के वेंडर अपना सामान लेकर ट्रेन में बेचने के लिए चढ़ते हैं। चाय-समोसा के साथ ही चना मसाला-खीरा आदि बेचने वाले भी ट्रेन में चढ़ते हैं। आपने भी कई बार इन वेंडर्स से कोई न कोई चीज लेकर खाया होगा। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपका मन बिचक जाएगा।

वीडियो देखकर खराब हो जाएगा मूड

हो सकता है कि इस वीडियो को देखकर आपका भी मन आगे से ट्रेन में कभी कुछ खरीदकर खाने का न करे। वीडियो में देखा जा सकता है कि चना मसाला की टोकरी ट्रेन के बाथरूम में रखी हुई है। आपको इस नजारे को देखकर घिन आ सकती है। आप देख सकते हैं कि चने की टोकरी ट्रेन में टॉयलेट सीट के बगल में रखी है। इसी चने को बाद में यात्रियों को बेचा जाएगा। देखें वीडियो-

एक लड़के ने इसकी तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके बाद लड़के ने लोगों को ऐसी चीजें खरीदकर न खाने की बात कही। लड़के ने कहा कि ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। हालांकि, कुछ लोग यह भी कहते नजर आए कि हर कोई ऐसा नहीं करता है। कई लोगों की इससे रोजी-रोटी भी चलती है तो सबको एक ही तराजू में नहीं तौला जा सकता।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article