Video: खूबसूरत दुल्हन पाकर दूल्हे ने शादी के दिन ही कह दिया- 'ससुराल वालों तैयारी कर लो, अगले साल होगा बेटा'

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 18, 2023, 02:48 PM IST

Dulha Dulhan Video: शादी के बाद छंद सुनाने की रस्म के दौरान दूल्हा मस्ती-मजाक में कुछ ऐसी बातें कहता है, जिससे दुल्हन शर्म से लाल हो जाती है। दूल्हे की बात सुनकर ससुराल वाले हंसने भी लग जाते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • छंद पकैया रस्म के दौरान हुई मजेदार चीज
  • दूल्हे ने ससुराल वालों से कही मजेदार बात
  • दुल्हन का मुंह शर्म से हो गया लाल

Dulha Dulhan Video: शादी का दिन दूल्हा और दुल्हन के लिए बहुत खास होता है। इस दिन सभी बेहद खुश होते हैं। आज कल की शादियां पहले के तुलना में बहुत मजेदार हो गई हैं। शादी के दिन ससुराल वाले दूल्हे के साथ जमकर हंसी-मजाक करते हैं। जब शादी की रस्में निभाई जाती हैं तो ससुराल की तरफ के लोग दूल्हे से खूब मजेदार बातें कहकर चिढ़ाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो शादी की रस्म से जुड़ा हुआ है। इस दौरान जो चीजें होती हैं, उसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है।

dulha

दूल्हा-दुल्हन वीडियो (इंस्टाग्राम)

छंद पकैया रस्म के दौरान दूल्हे ने कहा ऐसा

वीडियो में देखा जा सकता हैक कि दुल्हन की तरफ के नाते-रिश्तेदार दूल्हे को जमकर तंग कर रहे हैं। इस दौरान दूल्हा लाइट मूड में सबका जवाब देता है। वहीं जब दूल्हा मजाकिया बातें कहना शुरू करता है तो लोगों की हंसी छूट जाती है। ससुराल पक्ष के लोग जमकर ठहाके लगाते हैं। वहीं दुल्हन का चेहरा शर्म से लाल हो जाता है। बता दें कि शादी के बाद छंद सुनाने की रस्म के दौरान दूल्हा मस्ती-मजाक में कुछ ऐसी बातें कहता है, जिससे दुल्हन शर्म से लाल हो जाती है। देखें वीडियो-

End of Feed