Dulha Dulhan Video: शादी का दिन दूल्हा और दुल्हन के लिए बहुत खास होता है। इस दिन सभी बेहद खुश होते हैं। आज कल की शादियां पहले के तुलना में बहुत मजेदार हो गई हैं। शादी के दिन ससुराल वाले दूल्हे के साथ जमकर हंसी-मजाक करते हैं। जब शादी की रस्में निभाई जाती हैं तो ससुराल की तरफ के लोग दूल्हे से खूब मजेदार बातें कहकर चिढ़ाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो शादी की रस्म से जुड़ा हुआ है। इस दौरान जो चीजें होती हैं, उसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है।
छंद पकैया रस्म के दौरान दूल्हे ने कहा ऐसा
वीडियो में देखा जा सकता हैक कि दुल्हन की तरफ के नाते-रिश्तेदार दूल्हे को जमकर तंग कर रहे हैं। इस दौरान दूल्हा लाइट मूड में सबका जवाब देता है। वहीं जब दूल्हा मजाकिया बातें कहना शुरू करता है तो लोगों की हंसी छूट जाती है। ससुराल पक्ष के लोग जमकर ठहाके लगाते हैं। वहीं दुल्हन का चेहरा शर्म से लाल हो जाता है। बता दें कि शादी के बाद छंद सुनाने की रस्म के दौरान दूल्हा मस्ती-मजाक में कुछ ऐसी बातें कहता है, जिससे दुल्हन शर्म से लाल हो जाती है। देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन के पक्ष के लोग दूल्हे को छंद सुनाने के लिए कहते हैं। इस दौरान दुल्हन भी अपने दूल्हे के साथ बैठी होती है। वहीं नाते-रिश्तेदार दोनों को घेरे हुए होते हैं। जब छंद सुनाने की बारी आती है तो दूल्हा ऐसी बात कहता है, जिससे सबको शांत होना पड़ता है। इसके अलावा दूल्हे की बात सुनकर ससुराल वाले हंसने भी लग जाते हैं। वहीं दुल्हन शरमाकर अपना मुंह छिपा लेती है। दरअसल, दूल्हा कहता है, 'छंद पकैया, छंद पकैया.. छंद के ऊपर पेठा, ससुराल वालों तैयारी कर लो, अगले साल होगा बेटा।' वीडियो को gitanshi.sharma नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
