वायरल न्यूज़

Video: सेल्फी ले रहे लोगों के ऊपर अचानक से गिरने लगी चट्टान, नजारा देखकर कांप जाएंगे आप

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Aug 13, 2023, 06:31 PM IST

Viral Video: 23 सेकंड के यह वीडियो लाखों से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। आप देख सकते हैं कि कुछ कुछ पर्यटक समंदर किनारे खड़े हैं और अपने फोन से सेल्फी ले रहे होते हैं। इस दौरान अचानक वहां जैसा हादसा होता है, उसने लोगों की रूह कंपा दी है।

Image

खतरनाक हादसा (ट्विटर)

Viral Video: ज्यादातर लोगों को दुनिया घूमना पसंद होता है। हालांकि, कई लोगों को दुनिया घूमने का मौका नहीं मिलता है। जबकि कई लोग थोड़ा भी मौका पाते हैं तो दुनिया घूमने निकल जाते हैं। कई बार घूमने गए लोगों के साथ खतरनाक हादसा हो जाता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग किसी पहाड़ी के पास घूमने गए थे, इस दौरान एक खतरनाक हादसा हो जाता है।

हादसा देख कांप जाएंगे आप

वीडियो इंग्लैंड का बताया जा रहा है। इंग्लैंड के डोरसेट स्थित जुरासिक तट के गोल्डन गेटवे से यह दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ कुछ पर्यटक समंदर किनारे खड़े हैं और अपने फोन से सेल्फी ले रहे होते हैं। इस दौरान वह समंदर के नजारों का लुत्फ भी उठा रहे होते हैं। इसी बीच अचानक वहां जैसा हादसा होता है, उसने लोगों की रूह कंपा दी है। वीडियो में आप डरा देने वाली गूंज सुन सकते हैं। देखें वीडियो-

रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो में देख सकते हैं कि पर्यटक अपने मोबाइल में मनमोहक नजारे कैप्चर कर रहे होते हैं। इसी बीच 150 फीट ऊंची चट्टान का एक हिस्सा भरभराकर गिरने लगता है। अच्छी बात यह रही कि वहां मौजूद लोगों की नजर चट्टान पर पड़ जाती है और वहां से भागकर वह अपनी जान बचा लेते हैं। वीडियो को @DorsetCouncilUK नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। 23 सेकंड के यह वीडियो लाखों से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article