Shocking Video: सांपों में अजगर की प्रजाति बहुत ही खूंखार होती है। जहां सांप इंसान को डसकर मौत के नींद सुला देते हैं। वहीं अजगर तो इंंसान को जिंदा निगल जाते हैं। अजगरों को दूर से ही देखकर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। इसके बाद भी दुनिया में कई लोग ऐसे भी हैं, जो बहुत ही बहादुरी से अजगरों और सांपों का सामना कर लेते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपका नींद-चैन सब लुट जाएगा।
अजगरों के बीच बैठा शख्स (इंस्टाग्राम)
वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स दर्जनों विकराल अजगरों के बीच बैठा हुआ है। यह शख्स बहुत ही दिलेरी से इन अजगरों के बीच बैठकर किसी से बतिया रहा होता है। शख्स के चेहरे पर जरा भी शिकन नजर नहीं आ रही है। इस दौरान अजगर बहुत ही खूंखार प्रतिक्रिया करते दिख रहे हैं। अजगर जिस तरह से उसके आस-पास डोल रहे हैं, उसे देखकर लोगों की सांसें अटक गई हैं। वहीं दूसरी तरफ शख्स को जरा भी फर्क नहीं पड़ रहा है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि जब शख्स उन खूंखार अजगरों के बीच बैठा होता है तो उनमें से कई अजगर डरावने तरीके से यहां-वहां रेंगते नजर आ रहे हैं। एक अजगर तो शख्स के सिर पर ही रेंगने लगता है। इसके बाद भी शख्स मजे में सामने वाले शख्स से बतिया रहा होता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोगों की हालत खराब हो गई है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @snakesrealm नाम के यूजर द्वार शेयर किया गया है।
