वायरल न्यूज़

Video: विकराल अजगरों के बीच बैठकर किसी से बतिया रहा था शख्स, तभी एक खूंखार जीव ने..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Aug 20, 2023, 06:22 PM IST

Shocking Video: जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसे देखकर आपका नींद-चैन सब लुट जाएगा। आप देख सकते हैं कि​​ एक शख्स दर्जनों विकराल अजगरों के बीच बैठा हुआ है।

Image

अजगरों के बीच बैठा शख्स (इंस्टाग्राम)

Shocking Video: सांपों में अजगर की प्रजाति बहुत ही खूंखार होती है। जहां सांप इंसान को डसकर मौत के नींद सुला देते हैं। वहीं अजगर तो इंंसान को जिंदा निगल जाते हैं। अजगरों को दूर से ही देखकर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। इसके बाद भी दुनिया में कई लोग ऐसे भी हैं, जो बहुत ही बहादुरी से अजगरों और सांपों का सामना कर लेते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपका नींद-चैन सब लुट जाएगा।

वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स दर्जनों विकराल अजगरों के बीच बैठा हुआ है। यह शख्स बहुत ही दिलेरी से इन अजगरों के बीच बैठकर किसी से बतिया रहा होता है। शख्स के चेहरे पर जरा भी शिकन नजर नहीं आ रही है। इस दौरान अजगर बहुत ही खूंखार प्रतिक्रिया करते दिख रहे हैं। अजगर जिस तरह से उसके आस-पास डोल रहे हैं, उसे देखकर लोगों की सांसें अटक गई हैं। वहीं दूसरी तरफ शख्स को जरा भी फर्क नहीं पड़ रहा है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि जब शख्स उन खूंखार अजगरों के बीच बैठा होता है तो उनमें से कई अजगर डरावने तरीके से यहां-वहां रेंगते नजर आ रहे हैं। एक अजगर तो शख्स के सिर पर ही रेंगने लगता है। इसके बाद भी शख्स मजे में सामने वाले शख्स से बतिया रहा होता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोगों की हालत खराब हो गई है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @snakesrealm नाम के यूजर द्वार शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article