वायरल न्यूज़

Video: दिल्ली मेट्रो के अंदर स्टंट दिखाने जा रहा था युवक, गुलाटी खाते ही गिरा सिर के बल और फिर..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 23, 2023, 03:53 PM IST

Delhi Metro Video: आप देख सकते हैं कि युवक मेट्रो के भीतर करतब दिखाने की कोशिश कर रहा है। युवक गुलाटी मारने की कोशिश करता है। हालांकि, इस कोशिश में वह कामयाब नहीं हो पाता है।

Image

दिल्ली मेट्रो वीडियो (इंस्टाग्राम)

Delhi Metro Video: आपने सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें लोग दिल्ली मेट्रो के भीतर डांस या स्टंट करते वीडियो बनाते नजर आए होंगे। दिल्ली मेट्रो आजकल रील्स बनाने वालों के लिए हॉटस्पॉट है। इसी क्रम में एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है, जो दिल्ली मेट्रो के भीतर स्टंट करता नजर आ रहा है। इस दौरान युवक के साथ एक छोटी दुर्घटना हो जाती है। यह दुर्घटना ऐसी है, जिसके बाद शायद ही युवक अब कभी दिल्ली मेट्रो के भीतर वीडियो बनाएगा।

स्टंटबाजी के चक्कर में चोट खा बैठा युवक

वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक मेट्रो के भीतर करतब दिखाने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान लोग उसे गौर से देखते नजर आ रहे हैं। लोगों की नजर इस पर थी कि युवक किस तरह का स्टंट करने जा रहा है। इसी बीच युवक गुलाटी मारने की कोशिश करता है। हालांकि, इस कोशिश में वह पूरी तरह से कामयाब नहीं हो पाता है और बहुत ही गंदे तरीके से सिर के बल गिरता है। युवक कुछ इस तरह से मेट्रो की फर्श पर गिरता है, जिससे उस सिर पर जोर की चोट लगी होगी। देखें वीडियो-

वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि मेट्रो के अंदर ऐसी गतिविधियां बिल्कुल सही नहीं हैं। हर कोई ऐसे स्टंटबाजों को मेट्रो के बाहर रहने की सलाह दे रहा है। लोगों का कहना है कि रील्स वालों के चक्कर में यात्रियों को परेशान झेलनी पड़ती है। फिलहाल, वीडियो सामने आने के बाद जमकर देखा जा रहा है। वीडियो को chaman_flipper नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article