वायरल न्यूज़

Video: मेट्रो के भीतर 'श्रीगणेशा देवा' भजन गाकर युवक ने बना दिया माहौल, आप भी हार बैठेंगे अपना दिल

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 23, 2023, 04:12 PM IST

Delhi Metro Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर लोग युवक की जमकर सराहना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि मेट्रो के भीतर अगर कुछ करना है तो इस युवक की तरह करो।

Image

दिल्ली मेट्रो के भीतर गणेश जी का भजन (ट्विटर)

Delhi Metro Video: दिल्ली मेट्रो इन दिनों भले ही गलत वजहों से सुर्खियों में है। आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें दिल्ली मेट्रो के भीतर ऊटपटांक वीडियो बनाते, रोमांटिक होते और डांस करते लोग नजर आए हों। दूसरी तरफ एक युवक ने दिल्ली मेट्रो के अंदर कुछ ऐसा काम किया, जिसकी भर-भरकर तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग युवक की जमकर सराहना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि मेट्रो के भीतर अगर कुछ करना है तो इस युवक की तरह करो।

मेट्रो के अंदर युवक ने गाया भगवान गणेश का भजन

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक दिल्ली मेट्रो के अंदर 'श्री गणेशा देवा' भजन गा रहा है। इसके बाद मेट्रो के भीतर का माहौल पूरी तरह से बदल जाता है। वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। आप भी इस वीडियो को देखकर अपना दिल हार बैठेंगे। युवक ने भगवान गणेश का खूबसूरत भजन इतनी खूबसूरती से प्रस्तुत किया, जिसके बाद लोग हाथ जोड़कर उसके साथ भजन गाते नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक बहुत ही खूबसूरती से भजन गा रहा है। वहीं दूसरा युवक गिटार बजाते नजर आ रहा है। देखें वीडियो-

कुछ सेकेंड के इस वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। आप देख सकते हैं कि जब दोनों युवक भगवान गणेश के भजन पर प्रस्तुति दे रहे थे तो मेट्रो में यात्रा कर रहे बाकी यात्री भी उनके साथ शामिल हो जाते हैंं। वह भी इन युवकों के साथ भजन गाते हैं। इस दौरान कई लोग फोन निकालकर वीडियो भी रिकॉर्ड करते हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'वाह, कितना प्यारा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'युवक ने मेट्रो के भीतर ही माहौल बना दिया।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article