Ajab Gajab Love: कहते हैं कि प्यार में इंसान न उम्र देखता है और न ही जाति-धर्म। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक 22 साल की लड़की एक 53 साल के शख्स से अपने प्यार का इजहार करती नजर आ रही है। लड़की उस शख्स से इतनी मोहब्बत करती है कि उसके लिए अब जान देने को भी तैयार है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यूजर्स को यकीन नहीं हो रहा है। कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि प्यार अंधा होता है।
अजब प्रेम की गजब कहानी (इंस्टाग्राम)
प्यार में कुछ ऐसा अंधी हुई लड़की
इंटरनेट पर जबस से यह वीडियो सामने आया है, लोगों को हैरान कर रहा है। कुछ लोग इस वीडियो को स्क्रिप्टेड बता रहे हैं तो कई लोग कह रहे हैं कि प्यार में इंसान अंधा हो जाता है। वीडियो में आप शख्स और लड़की की उम्र में फर्क देख भी सकते हैं। आपको नजर आएगा कि एक अधेड़ उम्र का शख्स खड़ा है, वहीं उसके बगल में एक कम उम्र की लड़की नजर आ रही है। शख्स अपनी उम्र 53 साल बताता है। वहीं लड़की अपनी उम्र 22 साल बताती है। देखें वीडियो-
दोनों पार्क में एक साथ ठहल रहे होते हैं। इसी बीच एक रिपोर्टर की नजर उन पर पड़ती है। इसके बाद वह उनसे सवाल-जवाब करने पहुंच जाता है। रिपोर्टर शख्स से उनकी उम्र पूछता है तो उधर से जवाब मिलता है 53 साल। इसके बाद रिपोर्टर लड़की से उसकी उम्र पूछता है। लड़की अपनी उम्र 22 साल बताती है। इसके बाद लड़की जो बोलती है, वह सुनकर आपके भी कान खड़े हो जाएंगे। लड़की कहती है कि वह शख्स से बहुत प्यार करती है और उनके लिए जान तक दे सकती है। वीडियो को butterfly__mahi नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
