वायरल न्यूज़

Valentines Day पर इस पक्षी ने पार्टनर के लिए किया कुछ ऐसा, देखकर याद आ जाएगी अपनी महबूबा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 14, 2024, 03:45 PM IST

ट्विटर पर हॉर्नबिल पक्षी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको अपनी महबूबा याद आ जाएगी। वीडियो पक्षी अपनी मादा पार्टनर के लिए खाने की व्यवस्था करता नजर आ रहा है, जो बेहद खूबसूरत दृश्यों से परिपूर्ण है।

Image

हॉर्नबिल का पार्टनर के साथ गुफ्तगू का वीडियो वायरल (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • हॉर्नबिल पक्षी का वीडियो वायरल
  • मादा पार्टनर के साथ करता दिखा गुफ्तगू
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Hornbill Bird Video: नेचर की खूबसूरती कमाल की होती है, जिसे देखते ही इंसान उसमें खो जाता है। नदियों की कलकल, पक्षियों की चहचहाहट दिल को छू लेने वाली होती है। इनकी अदाकारी और कलाकारी दोनों की बेहतरीन है। इसीलिए कहते हैं कि प्रकृति की गोद बिल्कुल एक मां की गोद की तरह होती है, जिसमें इंसान खोना चाहता है। शायद यही कारण है कि शहरों को शोरगुल से बाहर निकलने के बाद इंसान गांवों, पहाड़ों का सफर करना पसंद करता है। जहां वह प्रकृति के बीच रखकर खुद को थोड़ा सुकून प्रदान कर सकें।

हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रकृति का ही एक भाग है। इसे देखने के बाद आपको प्रकृति से और भी लगाव हो जाएगा। इसमें एक पक्षी नजर आ रहा है, जो अपनी पार्टनर के साथ गुफ्तगू (Hornbill Bird Video) कर रहा है। नजर आने वाले इस पक्षी का नाम हॉर्नबिल है, जो दिखने में भी बेहद खूबसूरत लगता है और इसकी आवाज भी गजब की होती है। बच्चे को जन्म देने के बाद तीन-चार महीनों के लिए मादा हॉर्नबिल अपने स्थान से बाहर नहीं निकलती। इस दौरान नर हॉर्नबिल उसको खाने की व्यवस्था करता है। इस वीडियो में भी आपको यही नजारा देखने को मिलेगा, जो आपके दिल को छू लेगा।

हॉर्नबिल का पार्टनर के साथ गुफ्तगू का वीडियो वायरल

ट्विटर पर शेयर किया गया यह वीडियो (Twitter Viral Video) आज ही यानी वैलेंटाइन डे के मौके पर शेयर किया गया है। ऐसे में इस वीडियो को प्यार के इस दिन (Valentines Day Special Story) से जोड़कर देखा जा रहा है। अपने पार्टनर के साथ गुफ्तगू करने का तरीका भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद आपको अपने पार्टनर की याद आ जाएगी। इस वीडियो को देखने के बाद एक शख्स ने लिखा है कि शायद यही प्यार है। बता दें, इस वीडियो को अब तक 42 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है और हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वहीं, इस वीडियो को '@ParveenKaswan' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो आईएफएस अधिकारी परवीन कस्वां की ऑफिशियल आईडी है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article