वायरल न्यूज़

US की सबसे ऊंची इमारत पर जब गिरी आकाशीय बिजलीः VIDEO देख बोले लोग- ये डराने वाला पल, नहीं देखा पहले कभी ऐसा

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Apr 6, 2023, 02:32 PM IST

Lightning Viral Video: आकाशीय बिजली से जुड़ा वीडियो देखने के बाद माइक्रो ब्लॉगिंग मंच टि्वटर पर @ZVEZDAzva नाम के यूजर की ओर से लिखा गया कि यह पल डराने वाला है, जबकि @GQ22Blondie ने बताया कि पिछली रात बड़ा खराब तूफान आया था।

Lightning Viral Video: आपने कभी-न-कभी बिजली को कड़कते देखा होगा, पर क्या कभी बिजली को भयंकर रूप में गरजते देखा है? अगर नहीं तो सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो हाल में सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। यह वीडियो अमेरिका के न्यू यॉर्क शहर का है, जहां पर यूएस की सबसे ऊंची बिल्डिंग के आसपास यह बिजली गरजी थी। 1776 फुट ऊंची गगनचुंबी इमारत के पास जब बिजली कड़की थी, तब नजारा देखने लायक था।

दरअसल, न्यू यॉर्क में शनिवार रात को भीषण आंधी-तूफान ने दस्तक दी थी और इसी दौरान शहर के फोटोग्राफर मैक्स गुइलानी ने इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया था। 12 सेकेंड की वीडियो क्लिप रात के वक्त रिकॉर्ड की गई थी, जिसमें शहर की इमारतें रोशनी से जगगमाती नजर आ रही थीं।

इसी बीच, जोरदार बिजली गरजती है और फिर एकदम से आसमान साफ हो जाता है। एंपायर एस्टेट बिल्डिंग के टि्वटर हैंडल @EmpireStateBldg की ओर से यह वीडियो शेयर किया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपने अलग-अलग तरह के रिएक्शंस देने लगे। वन वर्ल्ड ऑबजर्वेट्री को टैग करते हुए पूछा गया- क्या सब कुछ ठीक है?

देखें, वीडियो आने के बाद टि्वटर पर लोगों ने क्या कुछ कहा?:

Lightning Viral Video: आकाशीय बिजली से जुड़ा वीडियो देखने के बाद माइक्रो ब्लॉगिंग मंच टि्वटर पर @ZVEZDAzva नाम के यूजर की ओर से लिखा गया कि यह पल डराने वाला है, जबकि @GQ22Blondie ने बताया कि पिछली रात बड़ा खराब तूफान आया था।
अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article