वायरल न्यूज़

पादरी ने लोगों को लगाया करोड़ों का चूना, फिर बोला- भगवान की मर्जी से हुआ

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 28, 2024, 09:05 AM IST

अमेरिका में एक पादरी ने पत्नी के साथ मिलकर अपने फॉलोअर्स को ही करोड़ों रुपये का चूना लगा दिया। पादरी से जब पूछा तो उन्होंने इसपर अजीब तर्क भी दिया।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक रूप से किया गया है। (फोटो- सोशल मीडिया)

OMG! दुनिया में हर रोज ऐसे अजब-गजब मामले सामने आते हैं जिन्हें सुनकर दिमाग घूम जाता है। यकीन करना मुश्किल होता है कि ऐसा भी हो सकता है। अभी एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सच्चाई के रास्ते पर चलने वाले पादरी ने ही लोगों को करोड़ों रुपये का चूना लगा दिया। मामला अमेरिका के कोलोराडो का है। यहां एक चर्च के पादरी पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक कमजोर क्रिप्टो कॉइन को फायदे का सौदा बताकर अपने ही फॉलोअर्स लाखों करोड़ों का चूना लगा दिया।

पादरी ने लगाया करोड़ों का चूना

ऑडिटी सेंट्रल ने बताया कि जब पादरी से पूछताछ की गई तो उन्होंने इसपर अजीब ही दलील दी। पादरी ने कहा कि ईश्वर यानी भगवान की मर्जी से उन्होंने ऐसा किया। पादरी ने दावा किया कि ईश्वर ने खुद ऐसा करने के लिए कहा था, जिसके बाद अपने फॉलोअर्स से क्रिप्टो कॉइन खरीदने के लिए कहा। दावा किया गया है कि पादरी की पत्नी भी लोगों को करोड़ों को चूना लगाने में शामिल है। दरअसल दोनों ने बेकार क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च की। उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी को कम जोखिम वाला और अधिक फायदे का सौदा बताया।

फॉलोअर्स को बेचा बेकार क्रिप्टो

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि फिर दंपत्ति ने मिलकर बेकार क्रिप्टो बेचा और लोगों के साथ धोखाधड़ी की। इधर मामला संज्ञान में आने पर जांच एजेंसियों ने जांच की तो पता चला कि पादरी ने चर्च में ही क्रिप्टो कॉइन का प्रचार किया और इसे बेचर करीब 25 करोड़ रुपये बनाए। जांच में पता चला कि पादरी ने लोगों को ये कहते हुए धोखे में रखा कि भगवान खुद उनके पास क्रिप्टोकरेंसी लेकर आए और लोगों के पास ले जाने के लिए कहा।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article