वायरल न्यूज़

VIDEO: रील्स के चक्कर में उठाया ऐसा खौफनाक कदम, फिर जिंदा नहीं बच पाया लड़का

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 22, 2024, 08:32 AM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि रील शूटिंग के दौरान लड़के ने जैसे ही लोहे का जाल उठाया, तभी उसका नियमंत्रण बिगड़ गया। इससे लड़का चौथी मंजिल से नीचे गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

Image

रील्स बनाने के चक्कर में गई लड़के की जान। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • रील के चक्कर में गई जान
  • चौथी मंजिल से गिरा लड़का
  • हैरान कर देगा वायरल वीडियो

Viral Video Today: सोशल मीडिया में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश का बताया गया है, जहां रील बनाने के चक्कर में एक लड़के की जान चली गई। लड़का अपने दोस्तों के साथ चौथी मंजिल पर रील्स शूट करने पहुंचा था। मगर रील बनाने के दौरान लड़के ने जैसे ही लोहे का जाल खोला उसका संतुलन बिगड़ गया। इससे लड़के का पैर फिसला और वो उसी जाल से सीधे नीचे आ गिरा। बताया गया कि ये हादसा इतना दर्दनाक था कि लड़के का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

धड़ से अलग हुआ सिर

घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें देखेंगे कि लड़का अपने दोस्तों के साथ चौथी मंजिल पर है। यहां सभी दोस्त सोशल मीडिया में पोस्ट करने के लिए रील्स शूट कर रहे हैं। मगर इसी बीच एक लड़ा लोहे के जाल के करीब पहुंचा और स्लो मोशन में डांस करने लगा। इस दौरान लड़के ने लोहे का जाल ऊपर उठा लिया। अब लड़का खुद को संभाल पाता इससे पहले ही उसका नियंत्रण बिगड़ गया। लड़के का जाल से हाथ छूटा और सीधे नीचे आकर गिर पड़ा। इधर हादसा होते ही उसके दोस्तों ने जाल दोबारा उठाया मगर नीचे का नजारा देखकर सभी में दहशत बैठ गई।

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो

इधर मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मृतक लड़का आगरा में ताजगंज का रहने वाला बीस साल का आसिफ है जो सर्राफा बाजार में काम करता था। लड़का शनिवार सुबह काम पर था और सर्राफा बाजार की एक बिल्डिंग में अपने दोस्त के साथ चौथी मंजिल पर था। आसिफ अपने दोस्तों के साथ रील शूट कर रहा था कि तभी ने उसने जाल खोल दिया और नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। मालूम हो कि घटना का सीसीटीवी फुटेज इंस्टाग्राम पर videonation.teb नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article