Ajab Gajab News: इस दुनिया में हर रोज कोई न कोई अजूबा होता रहता है। कई ऐसे अजूबे होते हैं, जो लोगों को हैरान कर देते हैं। कुछ अजूबों को देखकर वैज्ञानिक भी हैरान रह जाते हैं। ताजा मामला ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड से सामने आया है। यहां रहने वाली महिला का पालतू डॉग जब पैदा हुआ तो उसे देखकर सभी हैरान रह गए। इस महिला का नाम फ्रैन डिक्सन था, वहीं उनके डॉग का नाम मुर्फ था। पैदा हो ने के साथ ही मुर्फ की बॉडी पर कई तरह के स्पॉट्स बने हुए थे।
डॉग की छाती पर बनी उसकी ही पेंटिंग (ट्विटर)
डॉग की छाती पर बनी थी उसकी ही पेंटिंग
शुरुआत में कभी फ्रैन ने ध्यान नहीं दिया कि मुर्फ की बॉडी पर किस तरह के स्पॉट्स बने हैंं। अचनाक एक दिन फ्रैन को नजर आया कि मुर्फ की छाती पर जो स्पॉट्स बने हुए हैं। उसमें एक स्पॉट बेहद स्पेशल है। दरअसल, यह मुर्फ की ही पेंटिंग जैसा था। यह देखकर फ्रैन भी हैरान रह गई। इसके बाद मुर्फ को समझ आया कि ईश्वर ने दुनिया की हर चीज काफी सोच-समझकर बनाई है। मुर्फ को देखकर फ्रैन को लगा कि भगवान की हर संरचना बेहद ही खूबसूरत है।
सोशल मीडिया पर शेयर की डॉग की तस्वीर
फ्रैन ने मुर्फ की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। डॉग की छाती पर उसकी ही पेंटिंग देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। डॉग की तस्वीर देखकर लोगों को यकीन हुआ कि ईश्वर कई बार ऐसे चमत्कार करता है, जो हैरान करने वाला है। डॉग की मालकिन ने दुनिया को सबूत दिखाने के लिए मुर्फ की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। महिला का डॉग भी काफी ज्यादा क्यूट है, वहीं उसकी छाती पर बनी तस्वीर लोगों को हैरान कर रही है।
