वायरल न्यूज़

'श्रीमती जानेमन जी.. ' प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को लिखा अनोखा लव लेटर, पढ़कर दिल गार्डन-गार्डन करने लगेगा

Viral Love Letter: एक प्रेमी ने बहुत ही मजेदार अंदाज में अपनी प्रेमिका को लव लेटर लिखा है। इस लव लेटर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस लव लेटर में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को 'श्रीमती जानेमन जी' कहकर संबोधित किया है।

Image

अनोखा प्रेम पत्र वायरल (इंस्टाग्राम)

Viral Love Letter: पहले के जमाने में जब स्मार्ट फोन नहीं थे तो प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे से बातचीत करने के लिए लव लेटर लिखते थे। आपने भी कई तरह के लव लेटर देखे और पढ़े जरूर होंगे। कई लोगों ने तो लव लेटर अपनी गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड को लिखा भी होगा। अपने प्रेमी और प्रेमिका को प्रेम पत्र (Viral Love Letter) लिखने का अंदाज हर किसी का अलग-अलग होता है। कई लोग इस लव लेटर में अपने दिल की बात ऐसे लिखते हैं कि सामने वाला उसे पढ़कर प्यार में डूब जाता है।

अनोखा प्रेम पत्र हुआ वायरल

दूसरी तरफ सोशल पर इन दिनों एक ऐसा अनोखा लव लेटर वायरल हो रहा है, जिसे पढ़ने के बाद यकीनन आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। सिर्फ यही नहीं, आप लव लेटर लिखने वाले की बिना तारीफ किए रह नहीं पाएंगे। दरअसल, एक प्रेमी ने बहुत ही मजेदार अंदाज में अपनी प्रेमिका को लव लेटर लिखा है। इस लव लेटर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस लव लेटर में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को 'श्रीमती जानेमन जी' कहकर संबोधित किया है। इसके साथ उसने आगे लिखा है, 'सेवा में, श्रीमती जानेमन जी। विषय- आई लव यू, माई लव इज माई लाइफ। महोदय- जानू निवेदन यह है कि मैं आपके दिल का छात्र हूं। मेरे दिल को तेज बुखार है, इसलिए आप एक लव मैसेज देने की कृपा करें'। आप भी पढ़ें यह अनोखा लव लेटर-

सोशल मीडिया पर इस लव लेटर के सामने आने के बाद यूजर्स तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर यूजर्स खूब मजे ले रहा हैं। कुछ लोग लव लेटर को चटकारे लेकर पढ़ते नजर आ रहे हैं। प्रेमी द्वारा अपनी प्रेमिका को लिखे ऐसे अनोखे प्रेम पत्र (Love Letter) को पढ़कर आपको प्यार हो जाएगा। इस प्रेम पत्र को पढ़ने के बाद हो सकता है कि आप प्रेमी की सोच को भी सलाम भी करें। कई लोग इस प्रेम पत्र को पढ़ने के बाद ठहाके लगा रहे हैं। इस अनोखे लव लेटर को इंस्टाग्राम पर 'aliaskar8271' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जब से यह लव लेटर सोशल मीडिया पर सामने आया है, इसे अब तक लाखों लोग देख और शेयर कर चुके हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article