वायरल न्यूज़

Viral Video: सांपों का अब तक का सबसे अनोखा संगम, नजारा देखकर आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हाहाकारी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सांपों का ऐसा मिलन दिखा, जिसने सबको चौंका दिया। आलम ये है कि इस वीडियो को देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है।

Image

सांपों का अनोखा मिलन (तस्वीर साभार- @thearajak)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियो (Trending Video) शेयर होते हैं। कुछ वीडियो देखते ही लोग लोगों के बीच धमाल मचाने लगते हैं। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के मामले शामिल होते हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि इनमें कुछ वीडियो काफी चौंकाने वाले होते हैं, तो कुछ ठहाके लगाने वाले होते हैं। जबकि, कुछ वीडियो सीधे दिल को छू लेते हैं। यूजर्स इन वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते हैं। इसी कड़ी में सांपों का एक ऐसा वीडियो (Snake Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। क्योंकि, इस तरह का नजारा शायद ही पहले कभी देखा हो।

सोशल मीडिया पर जानवरों के एक से एक हाहाकारी वीडियो शेयर होते हैं। कई वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो काफी क्यूट भी होते हैं। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सबके दिमाग की बत्ती गुल कर दी है। वीडियो में आप देख सकते हैं एक सड़क पर सांपों का संगम हो रहा है। जिस तरह तीन-चार सांप आपस में मिल रहे हैं और करतब दिखा रहे हैं, उसने सबको हैरान कर दिया। तो आप भी इस वीडियो को पहले दिल थामकर देखें...

सांपों का अनोखा अंदाज

इस वीडियो को देखने के बाद एक पल के लिए आप भी जरूर सोच में पड़ जाएंगे। आप में से ज्यादातर लोग इस तरह का नजारा पहली बार देख रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'thearajak' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस अनोखे वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों की संख्या में लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस नजारे पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे करिश्मा बता रहे हैं। इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article