Toching Bare Electric Wire Viral Video: दुनियाभर में आपको तमाम लोग मिल जाएंगे, जो हैरतअंगेज कारनामा दिखाते हैं। ऐसे लोगों के कई सारे वीडियो भी वायरल होते रहते हैं, जो रोमांच का एक अलग अनुभव देता है। हाल ही में स्टंट का एक वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसमें एक चचा बिजली पोल के नंगे तार को अपने हाथों से छूते नजर आ रहे हैं। उनके इस कारनामे को देख सभी यूजर्स दंग रह जा रहे हैं।
बिजली के नंगे तार को हाथ से छूते हुए वीडियो वायरल (फोटो साभार - ट्विटर)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक चचा नजर आएंगे, जो बिजली के पोल पर लगे बोर्ड, जिसमें फ्यूज लगा होता है, उसके नंगे तार को वह अपने हाथों से छूते नजर आ रहा है। इस दौरान इलाके की बिजली भी है, जिसे आप देख सकते हैं। नंगे तार को फ्यूज में टच कराने पर उसमें से चिंगारी भी निकल रही है। ऐसे में जो भी इसे देख रहा है, वह दंग रह जा रहा है।
बिजली के नंगे तार को हाथ से छूते हुए वीडियो वायरल
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि चचा का अलग ही स्वैग है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि चचा आज फूल मूड में हैं। बता दें, इस वीडियो को '@Madan_Chikna' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 7 लाख व्यूज आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
