Viral Video: चलती ट्रेन की खिड़की से लटका रहा चोर, खतरनाक स्थिति में घंटों फंसा रहा शख्स, यूजर्स बोले - ये तो अल्ट्रा प्रो मैक्स निकला

इंस्टाग्राम पर एक चोर का वीडियो वायरल हो रहा है, जो ट्रेन से खिड़की से लटका हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान वह एक घंटे से अधिक समय तक ऐसी खतरनाक स्थिति में लटका रहा।

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रेन की खिड़की पर लटका दिखा चोर
  • एक ट्रेन से दूसरे ट्रेन पर कूदने की कर रहा था कोशिश
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Ultra Pro Max Chor: दुनियाभर में चोरों की कमी नहीं है। जहां देखिए वहां चोरों की तादाद बढ़ती ही जा रही है और चोरी की घटनाएं भी सामने आ रही है। कुछ ऐसा ही आप इस वीडियो में भी देख सकते हैं, लेकिन इस वीडियो में चोर चोरी नहीं कर रहा है बल्कि एक विकट स्थिति में फंस चुका है। दरअसल, ये मामला कानपुर रेलवे स्टेशन के आसपास का बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक ट्रेन से दूसरे ट्रेन पर कूदने के दौरान एक चोर बूरी तरह फंस गया और चलती ट्रेन की खिड़की से घंटों तक लटका रहा। खतरनाक परिस्थिति वाले इस वीडियो को देखने पर आपको पूरा मामला समझ आएगा। इस दौरान वह सीट पर रखे सामान को भी उठाने की कोशिश कर रहा है, जो वीडियो में साफतौर पर देख सकते हैं।

End of Feed