वायरल न्यूज़

उल्टी खोपड़ी: दिमाग लगाकर साइकिल से बना दिया ऐसा नमूना, वीडियो देखकर आप भी कहेंगे- असंभव

एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो में आपको एक महिला दिखाई देगी, जिसने दिमाग लगाकर साइकिल से भुट्टा छीलने वाली मशीन बना डाली। महिला के इस कलाकारी को देख हर कोई उसकी प्रशंसा कर रहा है।

Image

साइकिल से बना डाला भुट्टा छीलने वाली मशीन (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • साइकिल से बना डाली भुट्टा छीलने वाली मशीन
  • महिला के दिमाग के आगे सब फेल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Corn Peeling Machine Jugaad Video: दुनियाभर में जुगाड़ के ऐसे-ऐसे वीडियोज हैं, जिन्हें देखते ही दिमाग का दही हो जाता है। सोचने में आता है कि एक कबाड़ से भी लोग कितने काम की चीज बना देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो इतना शानदार है, जिसे देखने के बाद आप इस महिला को सैल्यूट करेंगे। यूजर्स भी महिला के इस जुगाड़ को देख उसकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में दो महिलाएं दिख रही हैं। इन दोनों ने दिमाग लगाकर साइकिल से भुट्टा छीलने वाली मशीन बनाया है, जिसे देख आप भी इनके आगे नतमस्तक हो जाएंगे। इसमें एक महिला लकड़ी के बल्ली को पैर से हिला रही है और दूसरी महिला ने घूमते हुए साइकिल के पहिए से भुट्टे को छिलती हुई नजर आ रही है। उनके इस कलाकारी को देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

साइकिल से बना डाला भुट्टा छीलने वाली मशीन

एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि महिला के दिमाग के आगे इंजीनियर्स भी फेल हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि क्या क्रिएटिविटी है! बता दें, इस वीडियो को '@B21officail' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक सैकड़ों व्यूज आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article