'यार मैं आपसे फ्रेंडशिप करना चाहता हूं..' ड्रॉप करने के बाद उबर ड्राईवर ने महिला को किया आपत्तिजनक मैसेज

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 20, 2023, 06:55 PM IST

Uber Driver Message Woman: उबर ड्राईवर द्वारा एक​ महिला यात्री को आपत्तिजनक मैसेज करने का मामला सामने आया है। भूमिका नाम की महिला डॉक्टर ने अपने एक्स अकाउंट पर ड्राईवर के मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर कर उबर से शिकायत की है।

Uber Driver Message Woman: आजकल किसी को कहीं जाना होता है तो सबसे पहले उबर या ओला बुक करता है। इससे सफर काफी आसान होता है। लोगों को अपने घर के बाहर से ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिल जाती है। इसके अलावा ओला या उबर उन जगहों पर भी आसानी से पहुंच जाता है, जहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं होता है। एक तरह ओला और उबर को महिला यात्रियों के लिए काफी सुरक्षित माना जाता है। दूसरी तरफ एक उबर ड्राईवर द्वारा एक महिला यात्री को आपत्तिजनक मैसेज करने का मामला सामने आया है।

ubar driver message woman

उबर ड्राईवर ने महिला को किया मैसेज (ट्विटर)

उबर ड्राईवर ने महिला यात्री को किया मैसेज

उबर ड्राईवर ने जिस महिला को मैसेज किया वह महिला होमियोपैथिक डॉक्टर हैं। भूमिका नाम की महिला डॉक्टर ने अपने एक्स अकाउंट पर ड्राईवर के मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर कर उबर से शिकायत की है। महिला डॉक्टर ने एक्स अकाउंट पर शिकायत करते हुए लिखा, 'उबर इंडिया, आपके एक ड्राइवर के साथ के बुरे अनुभव को लेकर मैं गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए यह पोस्ट लिख रही हूं। मैंने 19/10/2023 को उबर से यात्रा की थी। यात्रा के बाद ड्राइवर ने मुझे अजीब मैसेज किए।'

End of Feed