'जल्दी आओ बाबू', उबर ड्राइवर ने कस्टमर को भेजा अश्लील मैसेज, भड़क उठा सोशल मीडिया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 27, 2025, 12:31 PM IST

Delhi Incident: दिल्ली निवासी एक महिला ने उबर पर बेहद ही गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने बताया कि उसने राइड के लिए जिस उबर को बुक किया उसके ड्राइवर ने बेहद ही अश्लील मैसेज थे। महिला को बाद में मजबूरन राइड को कैंसिल करना पड़ा।

Delhi Incident: सोशल मीडिया में एक उबर ड्राइवर और महिला कस्टमर से जुड़ा अजीबो-गरीब व हैरान करने वाला मामला चर्चा में छाया हुआ है। इसमें उबर ड्राइवर ने महिला कस्टर को ऐसा अश्लील मैसेज भेजा जिसके बाद कंपनी ने उसे तुरंत नौकरी से निकाल दिया। दरअसल हैरान करने वाला मामला तब सुर्खियों में आया जब पीड़िता ने खुद सोशल मीडिया में इस वाकये को साझा किया। पीड़िता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पूरा मामला साझा करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने ओला कैब बुक की थी।

Uber

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक रूप से किया गया है। (Photo/Social-Media)

उबर बुकिंग के बाद आया अश्लील मैसेज

पीड़िता ने तान्या शर्मा ने बताया उबर बुकिंग के बाद उन्हें कैब ड्राइवर से एक अनुचित मैसेज आया है। मैसेज में लिखा था, 'जल्दी आओ बाबू यार, मन हो रहा है।' अपनी पोस्ट में उन्होंने सवाल उठाया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जैसे शहर में ऐसा कैसे हो सकता है। पीड़िता ने अपनी पोस्ट में लिखा हम 21वीं सदी में रहते हैं। मगर लोगों के लिए चीजें अभी भी इतनी दयनीय और दर्दनाक हैं कि शहर के सबसे पॉश इलाकों में से एक में दिन के उजाले में आपको कैब ड्राइवर परेशान कर सकता है।

End of Feed